लाइव न्यूज़ :

जब घर बन रहा था तो आप लोग कहां थे?, पटना हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को लगाई कड़ी फटकार, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2022 17:02 IST

पटना हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह सहित आवास बोर्ड को फटकार लगाई है कि जब घर बन रहा था तो आप लोग कहां थे? कोर्ट ने अगली सुनवाई में संबंधित सभी वरीय अधिकारी को उपस्थित होने का आदेश दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमामले को लेकर 14 जुलाई को अगली सुनवाई की जाएगी.पटना हाईकोर्ट ने मौजूदा स्थिति को बनाए रखने का निर्देश दिया है.न्यायाधीश संदीप कुमार ने इस मामले दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया.

पटनाः पटना हाईकोर्ट ने बिहार की राजधानी पटना के राजीवनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर यथास्थिति बहाल रखने का निर्देश दिया है. न्यायाधीश संदीप कुमार ने इस मामले दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया.

साथ ही कोर्ट ने वहां रह रहे नागरिकों को बिजली और पेय जल की सुविधाएं बहाल करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि जब तक फाइनल जजमेंट जब तक नहीं आ जाता, तब तक किसी का घर नहीं तोड़ा जाएगा. अब इस मामले को लेकर 14 जुलाई को अगली सुनवाई की जाएगी.

कोर्ट ने पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह सहित आवास बोर्ड को फटकार लगाई है कि जब घर बन रहा था तो आप लोग कहां थे? कोर्ट ने अगली सुनवाई में संबंधित सभी वरीय अधिकारी को उपस्थित होने का आदेश दिया है. अभी जो जैसे पोजिशन में हैं उसी तरह रहेगा. कोर्ट ने कहा कि जमीन जब बेची जा रही थी और कंस्ट्रक्शन हो रहा तब क्या कार्रवाई की गई?

इसका जवाब देने का निर्देश दिया गया. कोर्ट ने इस बात पर कडी नाराजगी जाहिर की है कि बिना व्यक्तिगत नोटिस दिए हुए ज़िला प्रशासन ने कार्रवाई की. कोर्ट ने हाउसिंग बोर्ड के क्रियाकलापों नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके अधिकारियों और पुलिस के नाक के नीचे ये अतिक्रमण हुआ, तो उस समय क्यों कार्रवाई नहीं की?

कोर्ट ने प्रशासन से जानना कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रविवार को क्यों किया गया? कोर्ट ने जानना चाहा कि क्या प्रशासन रविवार को काम करता है? कोर्ट ने अगली सुनवाई में पटना के जिलाधिकारी, पटना सदर सीओ, हाउसिंग बोर्ड के एमडी व एस्टेट ऑफिसर को उपस्थित रहने को कहा है. कोर्ट ने पूछा कि घर खाली कराने से पहले लोगों को समय क्यों नहीं दिया गया?

कोर्ट ने यह संकेत भी दिया कि जरूरत पडी तो इस मामले की जांच विजिलेंस से कराया जाएगा. जिनके मकान बच चुके हैं, उनके मकान को नहीं तोड़ा जाएगा. एक एक लोगों को नोटिस दिया गया था या नहीं? इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी गई है. इस संबंध में अधिवक्ता शिवनंदन भारती ने बताया कि राजीव नगर के लोग इस जजमेंट का इंतजार कर रहे थे.

पटना हाईकोर्ट ने मौजूदा स्थिति को बनाए रखने का निर्देश दिया है. जो जैसे पोजिशन में हैं उसी तरह रहेगा. बिजली और पानी का कनेक्शन लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि जमीन जब बेची जा रही थी और कंस्ट्रक्शन हो रहा तब क्या कार्रवाई की गई? इसका जवाब देने का निर्देश दिया गया है.

टॅग्स :Patna High Courtनीतीश कुमारकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत