लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की इन दो योजनाओं के बीच की खाई ने बढ़ाई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की परेशानी, एम्स ने जताई चिंता

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 22, 2019 11:02 IST

एम्स ने अपने पत्र में कहा है कि कई मामलों में एम्स तकनीकी समिति द्वारा अनुमोदित होने के बावजूद चिकित्सा संस्थान से भेजे गए आवेदनों को मंत्रालय ने अस्वीकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने चिंता जताते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा है।पत्र में कहा गया है कि कई खतरनाक बीमारियों से ग्रसित मरीज केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) और राष्ट्रीय आरोग्य निधि (RAN) के बीच आई खाई के चलते परेशान हो रहे हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने चिंता जताते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि कई खतरनाक बीमारियों से ग्रसित मरीज केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) और राष्ट्रीय आरोग्य निधि (RAN) के बीच बनी खाई के चलते परेशान हो रही हैं।

ये मरीज एंड-स्टेज रीनल डिजीज, क्रॉनिक किडनी डिजीज, क्रॉनिक लीवर डिजीज और ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। ऐसे मरीजों को आयुष्मान भारत के तहत इलाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि ये बीमारी स्कीम के तहत परिभाषित 1,350 मेडिकल पैकेजों में से नहीं हैं और इसलिए इसे कवर नहीं किया जाता है। लेकिन, ये सभी अक्सर आयुष्मान भारत कार्ड धारकों के पहले की RAN योजना के तहत लाभ से वंचित रह जाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि एम्स ने अपने पत्र में कहा है कि कई मामलों में एम्स तकनीकी समिति द्वारा अनुमोदित होने के बावजूद चिकित्सा संस्थान से भेजे गए आवेदनों को मंत्रालय ने अस्वीकार किया। एम्स प्रशासन ने सरकार से अनुरोध किया कि RAN योजना में AB-PMJAY के तहत वंचित रोगियों को समायोजित करने के लिए कोशिश की जाए।

हालांकि पत्र 10 अगस्त को एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी के शर्मा द्वारा भेजा गया था, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीती सूदन ने कहा कि उन्हें अभी तक पत्र नहीं मिला है। इस मामले को देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पत्र में कहा गया है कि RAN और AB-PMJAY योजनाओं के बीच की खामियों के चलते वित्तीय सहायता प्राप्त करने में असमर्थ मरीज गंभीर संकट में आ रहे हैं, क्योंकि उनके पास वित्तीय सहायता के लिए कोई विकल्प नहीं बचा है। दोनों योजनाओं को गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों की मदद करने के लिए एक-दूसरे का पूरक होना चाहिए। इसके विपरीत, कुछ गरीब रोगी स्वास्थ्य लाभ से वंचित रह जाते हैं, 2019 से पहले की स्थिति में सभी बीपीएल गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगी RAN से वित्तीय सहायता प्राप्त करने में सक्षम थे।

टॅग्स :एम्सजन आरोग्‍य योजना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

क्राइम अलर्टयूपी में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले जालसाज सक्रिय, फर्जी आईडी से बनाए गए 300 से ज्यादा कार्ड

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण