लाइव न्यूज़ :

इलाज के बदले मरीज को कूड़े के ढेर पर फेंका, खबर वायरल होने के बाद उठाया ये कदम

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2018 20:09 IST

बताया जाता है कि अस्‍पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज को वॉर्ड ब्वॉय ने कचरे के ढेर पर फेंक दिया. अब अस्‍पताल प्रबंधन ने घटना की जांच की बात कही है. उधर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने सुशासन पर सवाल खड़े किए हैं. 

Open in App

बिहार के वैशाली जिले के जिला मुख्यालय हाजीपुर सदर अस्पताल से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के वॉर्ड ब्वॉय ने एक जले हुए मरीज को उठाकर कूड़े में फेंक दिया. घंटों बाद कूड़े पर जले हुए मरीज के होने की खबर फैलने के बाद हड़कंप मच गया. 

बताया जाता है कि अस्‍पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज को वॉर्ड ब्वॉय ने कचरे के ढेर पर फेंक दिया. अब अस्‍पताल प्रबंधन ने घटना की जांच की बात कही है. उधर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने सुशासन पर सवाल खड़े किए हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग से झुलसे एक अज्ञात युवक को लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से डॉक्टरों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन, अस्‍पताल में बेहतर इलाज के बदले उसे कचरे पर मरने के लिए फेंकवा दिया गया. घायल युवक को ठंड में कचरे की ढेर में तडपते देख किसी ने उसकी तस्‍वीर सोशल मीडिया पर डाल दी. तस्‍वीर देखते-देखते वायरल हो गई. इसके बाद होश में आए अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में मरीज को दुबारा इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया. 

हाजीपुर सदर अस्‍पताल के उपाधीक्षक डॉ. कामेश्‍वर मंडल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. लेकिन जांच में क्‍या होगा? इसका अंदाजा उपाधीक्षक के ही बयान से लग जाता है. 

वह कहते हैं कि वार्ड की सफाई के दौरान मरीज को धूप में बैठाया गया था, जहां से वह कचरे के ढेर पर जाकर बेहोश हो गया. एक तरफ जांच की बात तो दूसरी तरफ घटना को लेकर जांच के पहले ही निष्‍कर्ष देने के कारण सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं, घटना को लेकर राजनीति भी गर्माती भी दिख रही है. 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने ट्वीट कर सवाल किया है कि बिहार में कौन सा राज है? इतनी भी बर्फ नहीं गिर रही कि (घटना पर) आपकी जुबान ही जम जाए. सभी ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर जला हुआ मरीज वहां कूड़े तक कैसे पहुंचा? ऐसे में अस्पताल की इतनी बड़ी लापरवाही के बाद यहां की व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे हैं.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे