लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम मोदी ने कहा- धैर्य, अनुशासन, आपसी सहयोग और सजगता से कोरोना वायरस महामारी को हराया जा सकता है

By भाषा | Updated: April 24, 2020 05:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि इस लड़ाई में सामूहिक एकता भारत की शक्ति है। उन्होंने कहा, “धैर्य, अनुशासन, आपसी सहयोग और देश के सभी नागरिकों की सजगता से हम निश्चित तौर पर कोरोना वायरस महामारी को हराने में सफल होंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पंचायती राज व्यवस्था के सदस्यों को कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में “बहादुर योद्धा” करार देते हुए कहा कि धैर्य, अनुशासन, आपसी सहयोग और सजगता से कोरोना वायरस महामारी को हराया जा सकता है। ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखे पत्र में मोदी ने कोरोना वायरस से उपजे संकट के दौरान देशभर के पंचायती राज सदस्यों की भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पंचायती राज व्यवस्था के सदस्यों को कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में “बहादुर योद्धा” करार देते हुए कहा कि धैर्य, अनुशासन, आपसी सहयोग और सजगता से कोरोना वायरस महामारी को हराया जा सकता है।

ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखे पत्र में मोदी ने कोरोना वायरस से उपजे संकट के दौरान देशभर के पंचायती राज सदस्यों की भूमिका की सराहना की।

मोदी ने कहा कि देश कोविड-19 महामारी के कारण एक अप्रत्याशित स्थिति से गुजर रहा है। पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के सभी सदस्य प्रेरणा के स्रोत हैं क्योंकि उन्होंने संक्रमण को रोकने में “बहादुर योद्धाओं” की भांति पूरे समर्पण से अपनी भूमिका निभाई है।

मोदी ने कहा कि इस लड़ाई में सामूहिक एकता भारत की शक्ति है। उन्होंने कहा, “धैर्य, अनुशासन, आपसी सहयोग और देश के सभी नागरिकों की सजगता से हम निश्चित तौर पर कोरोना वायरस महामारी को हराने में सफल होंगे।”

उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रभावशाली माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस विचार को लेकर आगे बढ़ रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था देश के विकास की कुंजी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचारकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया