लाइव न्यूज़ :

भारत और चीन के बीच अतीत सहज नहीं लेकिन एक साथ अच्छा भविष्य होना बहुत जरूरीः जयशंकर

By भाषा | Updated: October 22, 2019 14:29 IST

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि शीर्ष स्तर पर दोनों देशों में इस तरह की खुली चर्चा होती है। यदि आप एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं कर सकते हैं, तो आप वास्तव में सही दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देजयशंकर ने कहा कि यह दोनों देशों के संबंधों के लिए अच्छा है। भारत और चीन का अतीत सहज नहीं रहा है लेकिन मुझे लगता है कि दोनों देशों के लिए यह महत्वपूर्ण है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के बीच सहज अतीत नहीं रहा है लेकिन दोनों देशों के लिए एक साथ अच्छा भविष्य होना बहुत जरूरी है।

मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हालिया अनौपचारिक बैठक का उल्लेख करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि दोनों देशों के नेताओं के बीच खुलकर, स्पष्ट बातचीत हुई है।

अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच द्वारा आयोजित परिचर्चा में विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि शीर्ष स्तर पर दोनों देशों में इस तरह की खुली चर्चा होती है। यदि आप एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं कर सकते हैं, तो आप वास्तव में सही दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते हैं।’’

जयशंकर ने कहा कि यह दोनों देशों के संबंधों के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और चीन का अतीत सहज नहीं रहा है लेकिन मुझे लगता है कि दोनों देशों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उनका भविष्य अच्छा हो। एक अच्छा भविष्य खुद का नहीं बल्कि एक साथ अच्छा भविष्य।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकारचीननरेंद्र मोदीजयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं