लाइव न्यूज़ :

CAA: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित करना पूरी तरह गलत

By भाषा | Updated: January 28, 2020 14:32 IST

विधानसभा अध्यक्ष ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर पर राजनीति करने के बजाय आम लोगों को इसकी सही जानकारी दें। 

Open in App
ठळक मुद्देगैर राजग शासित राज्यों की विधान सभाओं में सीएए के खिलाफ पारित प्रस्ताव को चौधरी ने केंद्र पर राजनीतिक दबाब बनाने का हथकंडा बताया। उन्होंने कहा कि सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर को लेकर देश में हो रही राजनीति से इसका मूल उद्देश्य ही पूरी तरह से गौण हो गया है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ गैर राजग शासित राज्यों की विधान सभाओं द्वारा पारित प्रस्तावों को पूरी तरह अवैध बताया है । सोमवार को शेखपुरा में एक तिलक समारोह में शामिल होने से पहले स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता केंद्र का विषय है।

इस पर राज्य सरकारें कुछ नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता विषय पर कानून बनाने का अधिकार संसद को है। इस विषय पर संसद ने जो कानून बना दिया उसको देश में सभी राज्यों को लागू करना संवैधानिक जिम्मेदारी है।

गैर राजग शासित राज्यों की विधान सभाओं में सीएए के खिलाफ पारित प्रस्ताव को चौधरी ने केंद्र पर राजनीतिक दबाब बनाने का हथकंडा बताया। उन्होंने कहा कि सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर को लेकर देश में हो रही राजनीति से इसका मूल उद्देश्य ही पूरी तरह से गौण हो गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर पर राजनीति करने के बजाय आम लोगों को इसकी सही जानकारी दें। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी