पशुपति कुमार पारस ने भतीजे चिराग के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- हाजीपुर में वह अपनी मां को लड़ाएंगे तो उनकी बहन उनके खिलाफ होगी

By एस पी सिन्हा | Published: October 14, 2023 03:26 PM2023-10-14T15:26:07+5:302023-10-14T15:29:09+5:30

दरअसल, चिराग पासवान लंबे समय से यह कहते रहे हैं कि वह हाजीपुर से अपनी मां को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। जिस पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने एक बार फिर से इस सीट को लेकर प्रतिक्रिया दी। 

Pashupati Kumar Paras openes front against nephew Chirag, says If he makes his mother fight in Hajipur, his sister will be against him | पशुपति कुमार पारस ने भतीजे चिराग के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- हाजीपुर में वह अपनी मां को लड़ाएंगे तो उनकी बहन उनके खिलाफ होगी

पशुपति कुमार पारस ने भतीजे चिराग के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- हाजीपुर में वह अपनी मां को लड़ाएंगे तो उनकी बहन उनके खिलाफ होगी

Highlightsबिहार में चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान की लड़ाई अब चरम परअब लड़ाई में चिराग  की मां और उनकी बहन की भी इंट्री हो गई हैपशुपति ने कहा- अगर हाजीपुर में वह अपनी मां को लड़ाएगा तो हम भी जमुई से उसकी बहन को लड़ा देंगे

पटना: बिहार में चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान की लड़ाई अब चरम पर पहुंच गई है। दोनों के बीच की लड़ाई 'मां-बहन' तक पहुंच गई है। यहां अब लड़ाई में चिराग  की मां और उनकी बहन की भी इंट्री हो गई है। पारस ने भतीजे चिराग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

चिराग पासवान के वार पर अब चाचा पशुपति कुमार ने पलटवार करते हुए भतीजे पर तीखा वार किया है। दरअसल, चिराग पासवान लंबे समय से यह कहते रहे हैं कि वह हाजीपुर से अपनी मां को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। जिस पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने एक बार फिर से इस सीट को लेकर प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने कहा तो अगर हाजीपुर में अपनी मां को लड़ाएगा तो हम भी जमुई से किसी और को लड़ा देंगे। उसके (चिराग पासवान) ही परिवार से उसकी बहन या मां को लड़ा देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अरे जब एनडीए में तुम हो तो गठबंधन का जो फैसला होगा, उसको मानों, नहीं तो 40 सीट पर लड़ जाओ। उन्होंने कहा कि मैं हाजीपुर सीट नहीं छोड़ूंगा। पारस ने कहा कि सभी स्वतंत्र हैं। 

उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के हम स्थाई और विश्वासी सदस्य हैं। अगर कोई आदमी इस वक्त आकर कुछ बोलता है तो क्या होगा? कल वो आदमी इस गठबंधन में रहेगा भी या नहीं, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। पारस ने चिराग पासवान की जिस बहन और मां की ओर से इशारा किया, वह उनके बड़े भाई दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी और बेटी हैं। 

यानी चिराग पासवान की सौतेली बहन और मां को चुनावी मैदानी में उतारने की बात पशुपति पारस कह रहे थे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि हाजीपुर लोकसभा सीट से 2024 में अगर उनकी मां लड़ती हैं तो उनकी राहें आसान हो जाएंगी।

Web Title: Pashupati Kumar Paras openes front against nephew Chirag, says If he makes his mother fight in Hajipur, his sister will be against him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे