दिल्ली में न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि

By भाषा | Published: November 23, 2021 10:51 AM2021-11-23T10:51:38+5:302021-11-23T10:51:38+5:30

Partial increase in minimum temperature in Delhi | दिल्ली में न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि

नयी दिल्ली, 23 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में मंगलवार को आंशिक वृद्धि हुई और यह 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। राष्ट्रीय राजधानी में 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

अधिकारियों ने बताया कि 2020 में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 नवंबर को 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के अनुमान के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Partial increase in minimum temperature in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे