लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों को बीजेपी में शामिल करने से पर्रिकर की परंपरा खत्म हो गई: विजय सरदेसाई

By भाषा | Updated: July 13, 2019 20:10 IST

सरदेसाई ने मिरामार में पर्रिकर के स्मारक के पास लोगों से कहा, ‘‘पर्रिकर की दो बार मौत हुई...उनका देहावसान 17 मार्च को हुआ

Open in App

गोवा के निवर्तमान उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के 10 विधायकों को भाजपा में शामिल करना दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा स्थापित परंपरा को खत्म करना है। दरअसल, इस तटीय राज्य के सबसे कद्दावर भगवा नेता रहे पर्रिकर को क्षेत्रीय दलों को एकजुट कर 2017 में सरकार बनाने का श्रेय जाता है।

गोवा में कांग्रेस को बुधवार को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब उसके 15 में से 10 विधायकों ने अपना पाला बदल लिया और भाजपा में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम से 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 27 हो गई है।

इसके बाद, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने चार मंत्रियों को अपनी कैबिनेट से हटा दिया, जिनमें सरदेसाई सहित गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन मंत्री और एक निर्दलीय शामिल हैं। सरदेसाई ने मिरामार में पर्रिकर के स्मारक के पास लोगों से कहा, ‘‘पर्रिकर की दो बार मौत हुई...उनका देहावसान 17 मार्च को हुआ, जबकि आज उनकी राजनीतिक परंपरा खत्म हो गई।’’ उन्होंने यह घोषणा भी कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) भाजपा नीत सरकार से अपना समर्थन वापस ले रही है।

सरदेसाई ने कहा, ‘‘हमने प्रमोद सांवत सरकार का समर्थन किया था क्योंकि मैंने पर्रिकर से वादा किया था कि किसी भी परिस्थिति में सरकार को समर्थन जारी रहेगा। हम अब राजग द्वारा ठगे गए महसूस कर रहे हैं। ’’ सरदेसाई ने दोहराया कि भाजपा के किसी केंद्रीय नेता ने उनसे बात नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी साख खो दी है। राजग ने अपने सहयोगियों को छोड़ दिया।’’ 

 

टॅग्स :गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव