लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र 2019: संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने 16 जून को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 09:58 IST

सत्रवहीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलने वाला है। ये बजट सत्र होगा। 17 जून को लोकसभा सत्र शुरू होने के बाद पहले दो दिनों तक नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। 19 जून को लोकसभा अध्यक्ष को चयन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी संसदीय समिति की बैठक भी 16 जून को प्रस्तावित है।5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट पेश करेंगी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 16 जून को संसद में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसी दिन एनडीए की मीटिंग होगी जिसमें आगामी संसद सत्र के मुद्दों पर चर्चा भी होगी।

इसके अलावा बीजेपी संसदीय समिति की बैठक भी 16 जून को प्रस्तावित है।

सत्रवहीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलने वाला है। ये बजट सत्र होगा। 17 जून को लोकसभा सत्र शुरू होने के बाद पहले दो दिनों तक नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। 19 जून को लोकसभा अध्यक्ष को चयन किया जाएगा। उसके बाद राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा दोनों की संयुक्त बैठक 20 जून को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी थी। 

4 जुलाई को लोकसभा में सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। 5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट पेश करेंगी। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक फरवरी 2019 को पेश किया था। 

नरेन्द्र मोदी सरकार पार्ट-2 के पहले कैबिनेट बैठक में 31 मई को सत्र की तारीखों के बारे में फैसला लिया गया था। 30 मई को राष्ट्रपति भवन में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसमें 24 कैबिनेट 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की विभाग सौंपा गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया। नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवह मंत्री बनाया गया है। 

टॅग्स :बजट 2019बजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस