राज्य सभा के 250वें सत्र में पीएम मोदी ने कहा- 'ये सदन सेकेंड हाउस है, सेकेंड्री नहीं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 14:41 IST2019-11-18T07:48:40+5:302019-11-18T14:41:18+5:30

शीतकालीन सत्र के दौरान नागरिकता विधेयक पेश करने की सरकार की योजना, जम्मू-कश्मीर की स्थिति, आर्थिक सुस्ती और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव होने की संभावना है।

Parliament Winter Session Starts Today LIVE news Updates in Hindi citizenship amendment bill highlights | राज्य सभा के 250वें सत्र में पीएम मोदी ने कहा- 'ये सदन सेकेंड हाउस है, सेकेंड्री नहीं'

राज्य सभा के 250वें सत्र में पीएम मोदी ने कहा- 'ये सदन सेकेंड हाउस है, सेकेंड्री नहीं'

Highlightsसंसद का शीतकालीन सत्र सोमवार (18 नवंबर) से शुरूपीएम मोदी ने आश्वासन दिया है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार (18 नवंबर) से शुरू हो चुका है। इस सत्र के दौरान नागरिकता विधेयक पेश करने की सरकार की योजना, जम्मू-कश्मीर की स्थिति, आर्थिक सुस्ती और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव होने की संभावना है। शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर तक चलेगा।

संसद के शीत सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। सर्वदलीय बैठक के दौरान विपक्ष ने लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला की हिरासत के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया और मांग की कि उन्हें सदन में भाग लेने की अनुमति दी जाए। पढ़िए, संसद की आज की कार्रवाही की पूरी अपडेट्स...

18 Nov, 19 : 04:25 PM

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और दूसरी विपक्षी पार्टियां जिसमें शिवसेना भी शामिल है, इन सभी ने राज्य सभा के चेयरमैन वैंकेया नायडू के सामने 'भारत की आर्थव्यवस्था में सुस्ती और इस हालात को कैसे ठीक किया जाए', इस विषय पर चर्चा की मांग रखी।


18 Nov, 19 : 02:45 PM

पीएम मोदी के संबोधन के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सदन को संबोधित कर रहे हैं। राज्य सभा के 250वें सत्र पर चल रही है ये विशेष चर्चा...

18 Nov, 19 : 02:43 PM

एनसीपी और बीजेडी दोनों दलों की मैं तारीफ करता हूं। इन दोनों दलों ने वेल में नहीं जाने का फैसला किया था और वे अब भी इस पर कायम है। ऐसी उच्च परंपरा बनाने वालों का कोई राजनीतिक नुकसान नहीं हुआ है। एनसीपी और बीजेडी को धन्यवाद: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:39 PM

एक नदी का प्रवाह तभी तक अच्छा होता जब तक उसके किनारे मजबूत होते हैं। हमारे लोकतांत्रिक प्रणाली का एक किनारा लोकसभा है और एक किनारा राज्यसभा है, तभी हमारा लोकतंत्र आज मजबूत स्तिथि में है: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:38 PM

अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था- हमारे संसदीय लोकतंत्र की शक्ति बढ़ाने के लिए सेकेंड हाउस मौजूद है। उन्होंने ये भी चेतावनी भी दी थी कि कोई सेकेंड हाउस को कभी भी कोई सेकेंडरी हाउस बनाने की कोशिश नहीं करे: पीएम मोदी 

18 Nov, 19 : 02:36 PM

हमारे देश में एक लंबा कालखंड ऐसा था जब विपक्ष जैसा कुछ खास नहीं था। उस समय शासन में बैठे लोगों को इसका बड़ा लाभ भी मिला। उस समय भी लेकिन सदन में ऐसे अनुभवी लोग थे जिन्होंने शासन व्यवस्था में निरंकुशता नहीं आने दी। ये हम सबके लिए स्मरणीय है: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:36 PM


यह सदन सुनिश्चित करता है केंद्र और राज्य प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं बल्कि प्रतिभागी हैं। देश का विकास और राज्य का विकास, ये दो अलग चीजें नहीं है: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:33 PM

इस सदन में महिला अधिकारों का बिल पास किया गया। इसी सदन ने गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण और इसी सदन ने वन नेशन वन टैक्स के लिए बिल को पास किया: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:31 PM

राज्य सभा को वैज्ञानिकों, कला सहित खेल और ऐसे ही दूसरे लोगों से अभुभव प्राप्त हुआ जो चुन कर नहीं आए। बाबा साहेब खुद ऐसे एक बड़े उदाहरण हैं। उन्हें भले ही लोकसभा में चुना नहीं गया लेकिन राज्य सभा में वे आए: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:31 PM

इस सदन का एक और लाभ भी है कि हर किसी के लिए चुनावी अखाड़ा पार करना बहुत सरल नहीं होता है, लेकिन देशहित में उनकी उपयोगिता कम नहीं होती है, उनका अनुभव, उनका सामर्थय मूल्यवान होता है: पीएम मोदी


18 Nov, 19 : 02:28 PM

राज्यसभा के पास दूर-दृष्टि का अनुभव। राज्य सभा संघीय ढांचा की आत्मा है: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:27 PM

स्थायित्व और विविधता इस सदन की खूबसूरती है: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:25 PM

250 सत्र, ये अपने आप में समय व्यतीत हुआ ऐसा नहीं है। एक विचार यात्रा रही। समय बदलता गया, परिस्थितियां बदलती गई और इस सदन ने बदली हुई परिस्थितियों को आत्मसात करते हुए अपने को ढालने का प्रयास किया। सदन के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:25 PM


राज्य सभा के 250वें सत्र के दौरान मैं यहां उपस्थित सभी सांसदों को बधाई देता हूं। 250 सत्रों की ये जो यात्रा चली है, उसमें जिन-जिन सांसदों ने योगदान दिया है वो सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। मैं उनका आदरपूर्वक स्मरण करता हूं: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:24 PM

ये सदन कभी भंग नहीं हुआ और न ही कभी होगा: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:22 PM

इस सदन ने कई ऐतिहासिक पल देखे हैं। इसने इतिहास को देखा भी है, जरूरत पड़ने पर इतिहास का निर्माण भी किया है। इस सदन के कई महापुरुष सदस्य रहे हैं: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 02:20 PM


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य सभा को कर रहे हैं संबोधित



 

18 Nov, 19 : 02:10 PM


राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे वापस शुरू हो चुकी है। सभापति वेंकैया नायडू ने सदस्यों से कहा- 'राज्यसभा के 250वें सत्र का हिस्सा होना बड़ी बात है। मैं सभी सदस्यों को बधाई देता हूं।'

18 Nov, 19 : 01:43 PM

पानी की गुणवत्ता पर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने लोकसभा में कहा- 'इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं 2 से 3 सीनियर अधिकारियों को नियुक्त करूंगा और दिल्ली सरकार को भी इतने ही अधिकारी नियुक्त करने चाहिए जो जांच करें पानी का सैंपल भी जांचा जाए। इसके बाद हम रिपोर्ट को सार्वजनिक करेंगे।'


18 Nov, 19 : 01:41 PM

दिल्ली: राज्य सभा में मार्शल के यूनिफॉर्म में बदलाव..



 

18 Nov, 19 : 01:36 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य सभा में आज दोपहर करीब दो बजे एक विशेष चर्चा में हस्सा लेते हुए भाषण देंगे। राज्य सभा के 250वें सत्र पर आयोजित हो रही है ये विशेष चर्चा..



 

18 Nov, 19 : 01:15 PM

लक्षद्वीप के सांसद फैजल पीपी मोहम्मद ने आगे कहा, 'हमने गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है कि DANICS की सेवाओं को स्थानीय लोगों तक बढ़ाया जाए ताकि लक्षद्वीप से जुड़े मुद्दे ठीक तरह से सामने आ सकें और ये क्षेत्र विकसित हो। हम गृह मंत्रालय से आग्रह करते हैं कि इस प्रस्ताव को गंभीरता से लिया जाए।'



 

18 Nov, 19 : 01:12 PM


लक्षद्वीप के सांसद फैजल पीपी मोहम्मद ने लोकसभा में अधिकारियों की नियुक्ति का मुद्दा उठाया, सासंद ने कहा- 'लक्षद्वीप में ज्यादातर अधिकारी DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादर और नागर हवेली सिविल सर्विसेस) से आते हैं। वे स्थानीय भाष नहीं समझ पाते हैं।'



 

18 Nov, 19 : 12:43 PM


कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने लोकसभा में कहा- 'मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से एसपीजी सुरक्षा हटाने के मुद्दे को उठाना चाहता हूं।'



 

18 Nov, 19 : 12:41 PM

राज्य सभा में संजय राउत ने अरूण जटली को याद करते हुए कहा, 'संघर्ष का दूसरा नाम अरूण जेटली थे और उनके संघर्ष में मैं उनके साथ रहा।'



 

18 Nov, 19 : 12:39 PM

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा- 'फारूक अब्दुल्ला को डिटेन किए हुए 108 दिन हो गये हैं। ये क्या जुल्म हो रहा है। हम चाहते हैं कि उन्हें संसद में लाया जाना चाहिए। ये उनका संवैधानिक अधिकार है।'



 

18 Nov, 19 : 12:37 PM

लोकसभा में विपक्ष के सांसजों का ने लगाया नारा- 'विपक्ष पर हमला बंद करो, फारूक अब्दुल्ला जी को रिहा करो, हम न्याय चाहते हैं।'



 

18 Nov, 19 : 10:47 AM

राज्यसभा सांसद नजीर अहमद लवे और मीर मोहम्मद फैयाज ने जम्मू और कश्मीर मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

18 Nov, 19 : 10:47 AM

शिवसेना ने महाराष्ट्र में भारी वर्षा के कारण फसलों के नुकसान पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

18 Nov, 19 : 10:46 AM

जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर कांग्रेस ने लोकसभा में नोटिस दिया

18 Nov, 19 : 10:20 AM

उम्मीद है कि इस सत्र से भी काफी सकारात्मक नतीजे निकलेंगे: पीएम मोदी

18 Nov, 19 : 07:55 AM

सुबह 11 बजे से शुरू होगी संसद की कार्यवाही

संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसका प्रसारण लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी पर किया जाएगा। इसके अलावा सदन के अंदर के सभी बड़े घटनाक्रम की अपडेट्स आपको इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से भी दी जाएगी। जुड़े रहिए lokmatnews.in के साथ...

18 Nov, 19 : 07:51 AM

संसद के शीतकालीन सत्र का एजेंडा

नागरिकता (संशोधन) विधेयक को पारित कराने के अलावा इस सत्र के दौरान दो अहम अध्यादेशों को कानून में परिवर्तित कराना भी सरकार की योजना में शामिल है। आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2019 में संशोधन को प्रभावी बनाने के लिए सितंबर में अध्यादेश जारी किया गया था। एक अन्य अध्यादेश भी सितंबर में जारी किया गया था, जिसमें ई-सिगरेट और इसी तरह के उत्पाद की बिक्री, निर्माण एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है। शीत सत्र में सरकार विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) विधेयक को पारित कराने की तैयारी में है। इसका लक्ष्य पड़ोसी देशों से आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना है। सरकार ने सत्र के दौरान अपनी कार्यसूची में इस विधेयक को सूचीबद्ध किया है। सरकार ने इस विधेयक को अपने पहले कार्यकाल में भी पेश किया था, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के चलते इसे पारित नहीं कराया जा सका।

English summary :
The winter session of Parliament start on Monday (18 November) Today. The government's plan to introduce the Citizenship Bill, and debate on current situation in Jammu and Kashmir, economic sluggishness and unemployment during this session between the ruling party and the opposition. The winter session will run until 13 December.


Web Title: Parliament Winter Session Starts Today LIVE news Updates in Hindi citizenship amendment bill highlights

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे