Parliament Winter Session 2023: प्रेम विवाहों में माता-पिता की सहमति अनिवार्य हो, बीजेपी सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा- ‘लिव-इन’ के कारण ‘देश की संस्कृति बर्बाद हो रही है’...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 7, 2023 03:42 PM2023-12-07T15:42:54+5:302023-12-07T15:43:49+5:30

Parliament Winter Session 2023: हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सदस्य धर्मवीर सिंह ने निचले सदन में शून्यकाल में यह भी कहा कि देश में प्रेम विवाह बढ़ने की वजह से तलाक के मामले भी बढ़ गए हैं, वहीं ‘लिव-इन’ संबंधों के कारण ‘‘देश की संस्कृति बर्बाद हो रही है’’।

Parliament Winter Session 2023 Consent of parents should be mandatory in love marriage law should be made to ban 'live-in' bjp mp Dharamveer Singh Bhiwani-Mahendragarh, Haryana | Parliament Winter Session 2023: प्रेम विवाहों में माता-पिता की सहमति अनिवार्य हो, बीजेपी सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा- ‘लिव-इन’ के कारण ‘देश की संस्कृति बर्बाद हो रही है’...

सांकेतिक फोटो

Highlightsपरिवारों द्वारा विवाह तय किए जाते रहे हैं, जिनमें लड़का और लड़की की भी सहमति रहती है।ऐसे संबंधों में परिवारों की पृष्ठभूमि को भी प्राथमिकता दी जाती है। पिछले कुछ वर्षों में देश में अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरह तलाक के मामले बढ़ गए हैं।

Parliament Winter Session 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में मांग उठाई कि सरकार को देश में ‘लिव-इन’ संबंधों पर रोक लगाने के लिए कानून बनाना चाहिए और प्रेम विवाहों में माता-पिता की सहमति अनिवार्य की जानी चाहिए।

हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सदस्य धर्मवीर सिंह ने निचले सदन में शून्यकाल में यह भी कहा कि देश में प्रेम विवाह बढ़ने की वजह से तलाक के मामले भी बढ़ गए हैं, वहीं ‘लिव-इन’ संबंधों के कारण ‘‘देश की संस्कृति बर्बाद हो रही है’’। सिंह ने कहा कि भारतीय समाज में पारंपरिक रूप से परिवारों द्वारा विवाह तय किए जाते रहे हैं, जिनमें लड़का और लड़की की भी सहमति रहती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे संबंधों में परिवारों की पृष्ठभूमि को भी प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में देश में अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरह तलाक के मामले बढ़ गए हैं और इनका एक महत्वपूर्ण कारण प्रेम विवाह है। भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे संबंधों में बाद में झगड़े बढ़ जाते हैं और दोनों ओर के ‘खानदान’ बर्बाद हो जाते हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रेम विवाह के मामलों में लड़का और लड़की के माता-पिता तथा दोनों पक्षों की सहमति को अनिवार्य बनाया जाए। सिंह ने कहा, ‘‘पश्चिमी देशों की तरह भारत में भी ‘लिव-इन’ संबंध जैसी सामाजिक बुराई बढ़ती जा रही है, जिसके भयावह परिणाम सामने आते हैं।

इससे हमारी संस्कृति बर्बाद हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे ही चलता रहा तो हमें जिस सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है, वह एक दिन समाप्त हो जाएगी।’’ सिंह ने कहा कि ‘लिव-इन’ संबंधों को रोकने के लिए देश में कानून बनाया जाना चाहिए।

Web Title: Parliament Winter Session 2023 Consent of parents should be mandatory in love marriage law should be made to ban 'live-in' bjp mp Dharamveer Singh Bhiwani-Mahendragarh, Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे