लाइव न्यूज़ :

Parliament: शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा, कांग्रेस के लोग कश्मीर चलकर तिरंगा फहराएं, हम भी साथ चलेंगे

By भाषा | Updated: March 18, 2020 16:55 IST

लोकसभा में जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों के लिए अनुदानों की मांगों पर सदन में चर्चा में भाग लेते हुए सावंत ने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोगों को अच्छी चीजों का समर्थन और खराब चीजों की आलोचना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से सबसे ज्यादा खुशी शिवसेना को हुई थी और यह बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि थी।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में 40 हजार लोग मारे गए। सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस हमारी सहयोगी है, लेकिन शिवसेना की जो सोच है उस पर वह कायम है।

नई दिल्लीः शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि कांग्रेस के लोग कश्मीर चलकर तिरंगा फहराएं और शिवसेना के नेता भी उनके साथ होंगे।

लोकसभा में जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों के लिए अनुदानों की मांगों पर सदन में चर्चा में भाग लेते हुए सावंत ने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोगों को अच्छी चीजों का समर्थन और खराब चीजों की आलोचना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से सबसे ज्यादा खुशी शिवसेना को हुई थी और यह बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि थी।

इस कदम के लिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन भी किया था। सावंत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में 40 हजार लोग मारे गए। हमारे जवान मारे जाते हैं। कश्मीर में तिरंगा जलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि जब हम बात करते हैं तो इस पर चुप रहते हैं, इस पर दुख प्रकट नहीं करते। यही नहीं, आतंकवादियों को नायक बनाया जाता है। उन्होंने महाराष्ट्र में अपनी सत्तारूढ़ सहयोगी कांग्रेस के सदस्यों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि विपक्षी दल के मित्र कश्मीर जाएं और वहां तिरंगा फहराया जाए, इसमें हम भी साथ चलेंगे।

शिवसेना सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस हमारी सहयोगी है, लेकिन शिवसेना की जो सोच है उस पर वह कायम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ साल पहले जम्मू-कश्मीर के लिए 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी और जांच होनी चाहिए कि पैसा कहां गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने कहा कि यह अच्छा नहीं है कि राज्य का बजट संसद में पारित हो। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास होना चाहिए कि अगली बार जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में बजट पारित हो। उन्होंने कहा कि देश बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और ऐसे में सरकार को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक गतिविधियां आरंभ होनी चाहिए, विधानसभा चुनाव के लिए समयसीमा तय की जानी चाहिए और सभी नेताओं को रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या कश्मीर ‘खुली जेल’ है? वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लव श्रीकृष्णा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तरह आंध्र प्रदेश के लिए विशेष वित्तीय पैकेज दिया जाना चाहिए। 

टॅग्स :संसदशिव सेनाकांग्रेसउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईदिल्लीजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों