लाइव न्यूज़ :

सात अगस्त तक बढ़ाया गया संसद के वर्तमान सत्र को, जोशी ने कहा कि अभी 17 विधेयक लंबित हैं

By भाषा | Updated: July 25, 2019 20:12 IST

लोकसभा में तीन तलाक विरोधी विधेयक पारित होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अभी 17 विधेयक लंबित हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि सत्र सात अगस्त तक बढ़ाया जाए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सत्र सात अगस्त, 2019 तक के लिए बढ़ाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि यह निर्णय राजनीतिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लिया गया।सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि विपक्ष हमेशा से यह मांग करता रहा है कि संसद की बैठक के दिन अधिक होने चाहिए।

सरकार ने संसद के वर्तमान सत्र को सात अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय किया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्र बढ़ाने के सरकार के निर्णय के बारे में सदन को जानकारी दी।

लोकसभा में तीन तलाक विरोधी विधेयक पारित होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अभी 17 विधेयक लंबित हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि सत्र सात अगस्त तक बढ़ाया जाए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सत्र सात अगस्त, 2019 तक के लिए बढ़ाया जाता है।

सूत्रों ने बताया कि यह निर्णय राजनीतिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लिया गया। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बारे में जानकारी देने के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि विपक्ष हमेशा से यह मांग करता रहा है कि संसद की बैठक के दिन अधिक होने चाहिए।

उन्होंने कहा था कि विपक्षी दल हमेशा चाहते थे कि संसद की बैठक वर्ष में 100 दिन होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अब हम यह करने जा रहे हैं।’’ यह सत्र 17 जून से शुरू हुआ था और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसे 26 जुलाई तक चलना था। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारप्रकाश जावड़ेकरनरेंद्र मोदीओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन