लाइव न्यूज़ :

संसद का मानसून सत्रः 19 जुलाई से शुरू और 13 अगस्त तक चलने की संभावना, 20 बैठक की संभावना

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:08 IST

आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है और स्वतंत्रता दिवस से पहले तक संपन्न हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल समिति ने इस सत्र की अवधि को लेकर सिफारिश की है।संसद परिसर में कोविड से जुड़े सभी प्रोटोकाल का पालन किया जायेगा। कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके होंगे।

नई दिल्लीः संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने और 13 अगस्त तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि करीब एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान 20 बैठक होने की संभावना है। आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है और स्वतंत्रता दिवस से पहले तक संपन्न हो जाता है। सूत्रों ने बताया कि संसदीय मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति ने इस सत्र की अवधि को लेकर सिफारिश की है।

उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान संसद परिसर में कोविड से जुड़े सभी प्रोटोकाल का पालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद की जाती है कि सत्र के दौरान परिसर में प्रवेश करने वाले लोग तब तक कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके होंगे। संसद के एक पदाधिकारी ने बताया कि 19 जून तक लोकसभा के 400 से अधिक सदस्यों ने कोरोना वायरस रोधी टीके की खुराक ले ली थी।

लोकसभा कवर करने वाले पत्रकारों के लिये भी लोकसभा सचिवालय ने टीके की सुविधा उपलब्ध करायी है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पिछले कुछ सत्रों में राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और कभी-कभी दोपहर दो बजे तक चली थी जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम चार बजे से शुरू होती थी।

यह कोविड उपयुक्त व्यहवार के अनुरूप सामाजिक दूरी बनाने की कवायद के तहत किया गया था । हालांकि, बजट सत्र के दूसरे हिस्से में दोनों सदन की बैठक सामान्य कार्यक्रम के अनुसार अपराह्न 11 बजे से शुरू होने लगी थी। 

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रभारत सरकारसमाजवादी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों