लाइव न्यूज़ :

Parliament Monsoon Session: राज्यसभा उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन, 17 जुलाई से प्रभावी,50 प्रतिशत महिला सदस्यों को स्थान दिया गया, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2023 18:05 IST

Parliament Monsoon Session: आठ सदस्यीय उपाध्यक्षों के पैनल में पी टी उषा (मनोनीत), एस. फान्गनॉन कोन्याक (भारतीय जनता पार्टी), फौजिया खान (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), सुलता देव (बीजू जनता दल), वि. विजयसाई रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस), घनश्याम तिवाड़ी (भाजपा), एल. हनुमंतय्या (कांग्रेस) और सुखेन्‍दु शेखर राय (तृणमूल कांग्रेस) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसदस्यों को सूचित किया कि इस पैनल का पुनर्गठन 17 जुलाई से प्रभावी हो गया है।सदस्यों को यह जानकर खुशी होगी कि इस पैनल में 50 प्रतिशत महिलाएं हैं।पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं।

नई दिल्लीः राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन के उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया। इसमें 50 प्रतिशत महिला सदस्यों को स्थान दिया गया है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन धनखड़ ने सदन की कार्यवाही के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने सदस्यों को सूचित किया कि इस पैनल का पुनर्गठन 17 जुलाई से प्रभावी हो गया है।

आठ सदस्यीय उपाध्यक्षों के पैनल में पी टी उषा (मनोनीत), एस. फान्गनॉन कोन्याक (भारतीय जनता पार्टी), फौजिया खान (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), सुलता देव (बीजू जनता दल), वि. विजयसाई रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस), घनश्याम तिवाड़ी (भाजपा), एल. हनुमंतय्या (कांग्रेस) और सुखेन्‍दु शेखर राय (तृणमूल कांग्रेस) शामिल हैं।

धनखड़ ने कहा, ‘‘सदस्यों को यह जानकर खुशी होगी कि इस पैनल में 50 प्रतिशत महिलाएं हैं।’’ बाद में उपराष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से जारी एक ट्वीट में धनखड़ ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि जिन चार महिला सदस्यों को पैनल में शामिल किया गया है, वह सभी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं।

इससे पहले, राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद सभापति ने सदन के तीन सदस्यों कांग्रेस के राजमणि पटेल तथा भाजपा के लक्ष्मीकांत वाजपेयी और संगीता यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी और आपकी (सदस्यों की) ओर से उनके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।’’

धनखड़ ने यह भी कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सदस्य लुइजिन्हो फलेरियो से 11 अप्रैल, 2023 को अपनी सीट से इस्तीफा देने का पत्र मिला है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। सभापति ने सदन को सूचित किया, ‘‘मैंने 11 अप्रैल, 2023 से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रजगदीप धनखड़संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन