संसद बजट सत्रः 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक और 28 जनवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा, 1 फरवरी को बजट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 16:25 IST2026-01-22T16:24:28+5:302026-01-22T16:25:20+5:30

Parliament Budget Session:

Parliament Budget Session All-party meeting January 27 continue from January 28 till April 2 Budget on February 1 | संसद बजट सत्रः 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक और 28 जनवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा, 1 फरवरी को बजट

file photo

HighlightsParliament Budget Session:Parliament Budget Session:Parliament Budget Session:

नई दिल्लीः संसद के आगामी बजट सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें दोनों सदनों के विधायी कार्यों और कुछ अन्य विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और केंद्रीय बजट एक फरवरी (रविवार) को पेश किया जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बीते शुक्रवार को बताया था कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण और आम बजट पेश करेंगी।

संसदीय परिपाटी के मुताबिक, इस बार भी बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। इस बार एक फरवरी रविवार को है। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा और 9 मार्च से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा जो दो अप्रैल तक चलेगा।

Web Title: Parliament Budget Session All-party meeting January 27 continue from January 28 till April 2 Budget on February 1

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे