परभणी नगर निकाय चुनावः 1 वोट से हार, वेंकट दहाले को 4,312 और प्रसाद नागरे को 4,311 वोट, कोर्ट पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 21:44 IST2026-01-27T21:44:09+5:302026-01-27T21:44:56+5:30

Parbhani Municipal Corporation Election: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के उम्मीदवार वेंकट दहाले ने परभणी के वार्ड 1ए में 4,312 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा के प्रसाद नागरे को 4,311 वोट मिले।

Parbhani Municipal Corporation Election BJP candidates lose 1 vote Venkat Dahale gets 4312 and Prasad Nagre gets 4311 votes BJP candidates approach court | परभणी नगर निकाय चुनावः 1 वोट से हार, वेंकट दहाले को 4,312 और प्रसाद नागरे को 4,311 वोट, कोर्ट पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी

file photo

Highlightsदोनों के बीच सिर्फ एक वोट का अंतर था। मोहन सोनावाने को इस वार्ड में 1,363 वोट मिले।113 मतदाताओं ने ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) का विकल्प चुना।

छत्रपति संभाजीनगरः महाराष्ट्र के परभणी में हुए नगर निकाय चुनाव में शिवसेना (उबाठा) के उम्मीदवार से एक वोट से हारने वाले भाजपा उम्मीदवार ने अपने वार्ड में दोबारा मतदान कराने की मांग करते हुए स्थानीय अदालत में याचिका दायर की है और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। राज्य में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को हुए और परिणाम अगले दिन घोषित किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के उम्मीदवार वेंकट दहाले ने परभणी के वार्ड 1ए में 4,312 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा के प्रसाद नागरे को 4,311 वोट मिले।

दोनों के बीच सिर्फ एक वोट का अंतर था। उन्होंने बताया कि शिवसेना के उम्मीदवार मोहन सोनावाने को इस वार्ड में 1,363 वोट मिले, जबकि 113 मतदाताओं ने ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) का विकल्प चुना। एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए, नागरे ने अपने वार्ड में राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा संचालित चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया, “मैंने एसईसी में शिकायत दर्ज कराई है और यहां की अदालत में भी याचिका दायर की है। एसईसी द्वारा संचालित प्रक्रिया में कई अनियमितताएं थीं।” उन्होंने दावा किया, “डाक द्वारा मतदान की व्यवस्था केवल चुनाव ड्यूटी पर तैनात लोगों के लिए है...

लेकिन एक किराना दुकान के मालिक को भी इस तरीके से मत डालने का अधिकार दिया गया।” नागरे ने कहा कि उन्होंने इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके प्रतिद्वंदी के रिश्तेदारों ने दो मतदान केंद्रों पर वोट डाला।

Web Title: Parbhani Municipal Corporation Election BJP candidates lose 1 vote Venkat Dahale gets 4312 and Prasad Nagre gets 4311 votes BJP candidates approach court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे