लाइव न्यूज़ :

मुंबई के नए पुलिस आयुक्त होंगे परमबीर सिंह, संजय बर्वे की जगह ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 12:50 IST

मुंबई के पुलिस आयुक्त बनने से पहले 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के तौर पर तैनात थे। सिंह ने संजय बर्वे की जगह ली है जो शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे को सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा।महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी थी।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस आयुक्त के तौर पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह की शनिवार को नियुक्ति की। सिंह ने ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह ने संजय बर्वे की जगह ली है जो शनिवार को सेवानिवृत्त हुए।

मुंबई के पुलिस आयुक्त नियुक्त किए जाने से पहले सिंह भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के तौर पर तैनात थे। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) बिपिन के. सिंह को एसीबी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी बिपिन सिंह को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

पिछले साल दिसंबर में, बतौर एसीबी प्रमुख परमबीर सिंह ने 12 विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) परियोजनाओं में कथित घोटाले के संबंध में राकांपा नेता अजित पवार को क्लीन चिट दी थी जो फिलहाल राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। एक बयान में बताया गया कि पूर्व में परमबीर सिंह ने पुलिस विभाग में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

वह ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे हैं, मुंबई के कई महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के डीसीपी और चंद्रपुर और भंदारा जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रहे हैं। इसमें कहा गया कि वह राज्य में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के तौर पर सेवा दे चुके हैं।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, “मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सिंह उनका स्थान लेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद की गई।” इससे पहले मुंबई के निवर्तमान पुलिस आयुक्त संजय बर्वे को उनके सहयोगियों ने यहां नायगांव पुलिस मुख्यालय में विदाई दी। पिछले साल फरवरी में आयुक्त का प्रभार संभालने वाले बर्वे की सेवा अवधि दो बार पहले अगस्त में और फिर नवंबर में बढ़ाई गई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां