दो लाख के इनामी नक्सली सहित दो को पलामू पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया

By भाषा | Published: August 19, 2021 09:43 PM2021-08-19T21:43:30+5:302021-08-19T21:43:30+5:30

Palamu police arrested two including Naxalites with a reward of two lakhs from Ranchi | दो लाख के इनामी नक्सली सहित दो को पलामू पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया

दो लाख के इनामी नक्सली सहित दो को पलामू पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया

प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के दो लाख रुपये के इनामी नक्सली एवं उसके एक सहयोगी को पलामू पुलिस के विशेष दल ने बृहस्पतिवार को रांची से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने आज शाम संवाददाताओं को बताया कि दो दर्जन से अधिक नक्सली घटनाओं के आरोपी एवं इनामी नक्सली गौराई गंझू (30) को पकङने के लिए सतबरवा थाने के विशेष दस्ते ने रांची के फ्रेण्ड्स कॉलोनी के एक विशेष आवास में छापामारी की, जहां इनामी नक्सली के साथ उसका साथी मनोज यादव (29) भी पकङा गया। उन्होंने बताया कि वहीं इनके दो अन्य सहयोगी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि फरार नक्सलियों की तलाश रांची पुलिस की मदद से की जा रही है। सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देशी पिस्तौल और दो मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों की ठेकेदारों से रंगदारी वसूली एवं मारपीट करने, हथियार से लोगों को घायल करने, गोलीबारी करके दहशत उत्पन्न करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे अपराधों में तलाश थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गये नक्सली एवं उसके सहयोगी से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Palamu police arrested two including Naxalites with a reward of two lakhs from Ranchi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे