लाइव न्यूज़ :

एलओसी पर स्‍नाइपर गोलीबारी में हवलदार निर्मल सिंह शहीद, हरियाणा के रहने वाले थे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 21, 2021 19:46 IST

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम ठिकानों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की।भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया।रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे।

जम्मूः पाक सेना द्वारा एलओसी पर स्‍नाइपर गोलीबारी किए जाने से एक भारतीय जवान शहीद हो गया। जवाबी कार्रवाई में उस पार पाक सेना को क्षति पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।

रक्षाधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में सेना की 10 जेएके राइफल्स इकाई का हवलदार निर्मल सिंह शहीद हो गया। शहीद हवलदार निर्मल सिंह हरियाणा के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर रायफल से दागी गई गोलियां लगने से सेना के हवलदार निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों ने उठाकर सैन्य अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने आखिरकार शाम को दम तोड़ दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा। इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए थे।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो