लाइव न्यूज़ :

कथित संघर्षविराम उल्लंघन पर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को समन जारी किया

By भाषा | Updated: August 16, 2019 15:11 IST

विदेश कार्यालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को समन जारी कर लीपा और बट्टल सेक्टरों में अकारण गोलीबारी की निंदा की, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी और दो नागरिक मारे गए। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भारतीय पक्ष से आग्रह किया कि वह अपनी सेना को संघर्षविराम का सम्मान करने और नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने का निर्देश दे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का कहना है कि यूएनएमओजीआईपी की उपयोगिता खत्म हो गई है।शिमला समझौते और नियंत्रण रेखा की स्थापना के बाद यह अप्रासंगिक हो गया है।

नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए कथित संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय राजनयिक को सम्मन जारी कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

विदेश कार्यालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को समन जारी कर लीपा और बट्टल सेक्टरों में अकारण गोलीबारी की निंदा की, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी और दो नागरिक मारे गए। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भारतीय पक्ष से आग्रह किया कि वह अपनी सेना को संघर्षविराम का सम्मान करने और नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने का निर्देश दे।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार भारतीय पक्ष को अपनी अनिवार्य भूमिका निभाने के लिए भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) को अनुमति देनी चाहिए। भारत का कहना है कि यूएनएमओजीआईपी की उपयोगिता खत्म हो गई है और शिमला समझौते और नियंत्रण रेखा की स्थापना के बाद यह अप्रासंगिक हो गया है।

एक बयान के अनुसार, भारतीय सुरक्षा बलों ने 2003 के संघर्ष विराम समझौते का कथित रूप से लगातार उल्लंघन किया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारत द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है और यह एक रणनीतिक भूल साबित हो सकती है।’’

पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को दावा किया कि उसके एक अन्य सैनिक को बट्टल शहर में भारतीय सैनिकों ने मार दिया जिसके बाद गोलीबारी में मारे गए लोगों की मौत को संख्या छह हो गई। भारतीय सैनिकों के कथित संघर्षविराम उल्लंघनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए पाकिस्तान ने बुधवार और गुरुवार को भी अहलूवालिया को तलब किया था। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है