लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः पाकिस्तान ने कहा- भारतीय सैनिक की गोलीबारी में दो की मौत, भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब, विरोध जताया

By भाषा | Updated: August 28, 2019 20:43 IST

पाकिस्तान के विदेश विभाग ने बताया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया-दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने आहलूवालिया से कहा कि भारत की ओर से किया जा रहा संघर्ष विराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है और इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के मुताबिक इस गोलीबारी में एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई।फैसल ने 27 अगस्त को नेकरण सेक्टर में भारतीय फौजों की ओर से कथित बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन की आलोचना की।

पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव आहलूवालिया को समन कर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से नियंत्रण रेखा पर कथित संघर्ष विराम उल्लंघन करने को लेकर विरोध जताया।

पाकिस्तान के मुताबिक इस गोलीबारी में एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने बताया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया-दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने आहलूवालिया से कहा कि भारत की ओर से किया जा रहा संघर्ष विराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है और इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

पाकिस्तान के विदेश विभाग के मुताबिक फैसल ने 27 अगस्त को नेकरण सेक्टर में भारतीय फौजों की ओर से कथित बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन की आलोचना की। पाकिस्तान का दावा है कि इस गोलाबारी में अब्दुल जलील और एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पाकिस्तान ने दावा किया गया कि चिरीकोट सेक्टर में सीमापार से हुई गोलीबारी की एक अन्य घटना में एक चार साल का बच्चा घायल हुआ है। गौरतलब है कि मंगलवार को रक्षा प्रवक्ता ने जम्मू में कहा था कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारत की अग्रिम चौकियों को मोर्टार और छोटे हथियार से निशाना बनाया।

प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी मंगलवार शाम 6:30 बजे शुरू हुई और यह आठ बजे तक जारी रही जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं