लाइव न्यूज़ :

'5-6 टुकड़ों में बंटने की कगार पर पाकिस्तान, पश्तूनिस्तान, बलूचिस्तान, सिंध होना चाहते हैं अलग'

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 13, 2019 17:14 IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) नेता इंद्रेश कुमार ने दावा किया है कि आज पाकिस्तान 5-6 हिस्सों में बंटने की कगार पर है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान को लेकर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है।इंद्रेश कुमार ने कहा है कि आज पाकिस्तान पांच-छह हिस्सों में बंटने की कगार पर है।

कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत समेत दुनियाभर में किरकिरी का सामना कर रहे पाकिस्तान की भीतरी कलह पर भविष्यवाणियां होने लगी है। बलूचिस्तान के लोग तो अर्से से संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया भर में आवाम पर पाक के जुल्म-ओ-सितम की कहानी बयां कर आंदोलन चला ही रहे हैं, भारत द्वारा भी दुनिया का ध्यान समय-समय पर इस ओर खींचा जाता रहा है।

अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) नेता इंद्रेश कुमार ने पाकिस्तान को लेकर बड़ी बात कही है। इंद्रेश कुमार ने दावा किया है कि पाकिस्तान 5-6 टुकड़ों में बंटने की कगार पर है।

इंद्रेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''पाकिस्तान का गठन देश के बंटवारे के बाद हुआ जिसका बाद में 1971 में बंटवारा हो गया। आज यह पांच-छह टुकड़ों में बंटने की कगार पर है। पश्तूनिस्तान, बलूचिस्तान, सिंध इससे अलग होना चाहते हैं। विशेषज्ञ पाकिस्तान की इस किस्मत की भविष्यवाणी करते हैं। यह दिन-ब-दिन कमजोर हो रहा है।'' 

बता दें कि इसी वर्ष मार्च में मुंबई में कश्मीर मुद्दे पर भाषण देते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा था, ''आप लिखकर ले लीजिए कि 5-7 साल बाद आप कहीं, कराची, लाहौर, रावलपिंडी और सियालकोट में मकान खरीदेंगे और व्यापार करने का अवसर मिलेगा।"

अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि 25 साल में पाकिस्तान हिंदुस्तान का हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा था कि अखंड भारत का सपना जल्द पूरा होगा। 

आरएसएस नेता ने यहां तक कहा था कि पहली बार भारत सरकार ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को टफ लाइन दी है और वह सपना संजोए हैं कि लाहौर जाकर बैठेंगे और कैलाश मानसरोवर जाने के लिए चीन से अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी।

टॅग्स :पाकिस्तानआरएसएसमोदी सरकारजम्मू कश्मीरइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है