लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के लिए पाकिस्तान ने नहीं खोला एयरस्पेस, जानिए भारत ने क्या कदम उठाया

By भाषा | Updated: October 28, 2019 15:18 IST

एक सूत्र ने बताया, ‘‘आईसीएओ के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, अन्य देशों द्वारा अपने उड़ानों के लिए दूसरे देशों से अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल करने देने की मंजूरी मांगी जाती है और उन्हें मंजूरी दी जाती है।’’ सूत्रों ने बताया कि भारत आगे भी इस तरह की मंजूरी मांगता रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने संबंधित अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन निकाय के समक्ष पाकिस्तान के इनकार करने का मुद्दा उठाया है। सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार का मानना है कि पाकिस्तान को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान के लिए अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की सुविधा देने से पाकिस्तान के इनकार का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के समक्ष उठाया है।

सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी एक द्विपक्षीय यात्रा पर सोमवार को सऊदी अरब जाने वाले हैं। भारत ने पाकिस्तान से सऊदी अरब जाने के लिए प्रधानमंत्री के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने का आग्रह किया था, लेकिन जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन का हवाला देते हुए, पाकिस्तान ने रविवार को इससे इनकार कर दिया।

सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार का मानना है कि पाकिस्तान को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा कार्रवाई करने के लिए फर्जी कारण बताने की अपनी पुरानी आदत पर विचार करने के साथ-साथ स्थापित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था न तोड़ने की हिदायत दी।

सूत्रों ने बताया कि भारत ने वीवीआईपी विशेष विमान के अपने वायुक्षेत्र से गुजरने देने के लिए मंजूरी देने से फिर से इनकार करने के पाकिस्तान के फैसले पर नाराजगी जतायी। सामान्य तौर पर कोई भी देश इससे इनकार नहीं करता है।

सितंबर में भी, पाकिस्तान ने अमेरिका की यात्रा के लिए प्रधानमंत्री के विमान को अपने वायु क्षेत्र से गुजरने देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि भारत ने संबंधित अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन निकाय के समक्ष पाकिस्तान के इनकार करने का मुद्दा उठाया है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘आईसीएओ के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, अन्य देशों द्वारा अपने उड़ानों के लिए दूसरे देशों से अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल करने देने की मंजूरी मांगी जाती है और उन्हें मंजूरी दी जाती है।’’ सूत्रों ने बताया कि भारत आगे भी इस तरह की मंजूरी मांगता रहेगा।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन का हवाला देते हुए, पाकिस्तान ने रविवार को मोदी के विमान को सऊदी अरब की यात्रा के लिए अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने के भारत के अनुरोध को स्वीकार करने से मना कर दिया था।

सरकार द्वारा संचालित ‘रेडियो पाकिस्तान’ के मुताबिक, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

टॅग्स :मोदी सरकारपाकिस्तानसंयुक्त अरब अमीरातनरेंद्र मोदीइमरान खानसंयुक्त राष्ट्रजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह