लाइव न्यूज़ :

फिदायीन आतंकियों की जगह फिदायीन ड्रोनों से हमलों को अंजाम देगा पाकिस्तान?

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 1, 2021 15:32 IST

रक्षा सूत्रों के बकौल, पिछले कुछ अरसे में जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर पर हथियार गिराने में कामयाब रहे ड्रोनों में से जो मार गिराए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पोस्टमार्टम इसे साबित करता था कि पाकिस्तान ने उन्हें असैम्बल किया था।फिदायीन ड्रोनों से उड़ा देने की नाकाम कोशिशों के उपरांत सेना अब इनसे निपटने की तैयारी में जुट गई है।सुरक्षाबलों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

जम्मूः जमीन के रास्ते फिदायीन आतंकियों को भेज कर हमले करवाने में आ रही मुश्किलों के चलते अब पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में फिदायीन ड्रोनों के माध्यम से कहर बरपाने की पूरी तैयारी कर ली है।

 

उसने अपने जहां चीन से पिज्जा डिलीवरी की आड़ में खरीदे गए सैंकड़ों ड्रोन आतंकी गुटों को दिए हैं जिन्होंने उन्हें फिदायीन ड्रोनों में तब्दील कर दिया है। रक्षा सूत्रों के बकौल, पिछले कुछ अरसे में जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर पर हथियार गिराने में कामयाब रहे ड्रोनों में से जो मार गिराए गए थे।

उनका पोस्टमार्टम इसे साबित करता था कि पाकिस्तान ने उन्हें असैम्बल किया था ताकि एजेंसियों को यह पता लगाने में मुश्किल हो की आखिर यह कहां से आए हैं। पर अब जम्मू के वायुसैनिक हवाई अड्डे पर हुए फिदायीन ड्रोन हमलों तथा उसके बाद जम्मू व सीमांत क्षेत्रों में स्थिति कई मिलिट्री स्टेशनों को फिदायीन ड्रोनों से उड़ा देने की नाकाम कोशिशों के उपरांत सेना अब इनसे निपटने की तैयारी में जुट गई है।

नाम न छापने की शर्त पर एक सेनाधिकारी का कहना था कि रक्षा संस्थानों को अब जमीन और हवाई मार्ग से होने वाले संभावित फिदायीन हमलों की खातिर उपकरण जुटाने पड़ रहे हैं जिस कारण सुरक्षाबलों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। हालांकि अधिकारी यह सुनिश्चित तौर पर बताने में असमर्थ थे कि पाकिस्तान ने सीमा के उस पार सक्रिय आतंकी गुटों को कितने फिदायीन ड्रोनों को सौंपा है पर सोशल मीडिया तथा इंटरनेट पर मौजूद जानकारियां के बकौल, चीन ने सैंकड़ों की संख्या में फिदायीन ड्रोन पाकिस्तान को मुहैया करवाए हैं।

साथ ही उन्हें फिदायीन ड्रोनों में बदलने की ट्रेनिंग भी दी गई है। जानकारी के लिए चीनी सेना ने पिछले दिनों एकसाथ 3600 ड्रोनों को एक साथ और एक ही कंट्रोल से उड़ा कर पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया था। और अब पाकिस्तान ने जम्मू में इन ड्रोनों से फिदायीन हमला कर भारतीय सुरक्षाबलों को अचम्भे में डाल दिया है।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरचीनआतंकवादीइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव