लाइव न्यूज़ :

राजौरी में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, एलओसी पर स्नाइपर गोलीबारी से बीएसएफ अफसर शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 1, 2020 15:32 IST

पाकिस्तान के सैनिक लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। राजौरी के मेंढर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी में बीएसएफ के सब इंस्‍पेक्‍टर शहीद हुए हैं, वह राजौरी में एफडीएल पर तैनात थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीजफायर के 17 सालों के अरसे में अभी तक वह स्नाइपर फायर में 140 से अधिक जवान शहीद हुए।अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मूः एलओसी पर राजौरी के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी स्नाइपरों द्वारा की गई गोलीबारी ने बीएसएफ के एक अफसर की जान ले ली है।

यह कोई पहला मौका नहीं है कि एलओसी पर स्नाइपर गोलीबारी ने सेना को परेशान किया हो बल्कि सीजफायर के 17 सालों के अरसे में अभी तक वह स्नाइपर फायर में 140 से अधिक जवान खो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि पाक स्नाइपरों ने मेंढर के तारकुंडी में आज तड़के स्नाइपर से गोलियां दागी जिस कारण बीएसएफ की 59वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर पी जाथा की घटनास्थल पर ही तत्काल मौत हो गई।

मिलने वाले समाचार कहते हैं कि इस घटना के बाद दोनों पक्षों में भीषण गोलाबारी आरंभ हो गई थी जिसमें पाक सेना को जबरदस्त क्षति पहुंचाई गई थी। वैसे एलओसी पर स्नाइपर फायर से शहीद होने वाले पी जाथा पहले जवान नहीं हैं। बल्कि 17 सालों के सीजफायर के अरसे में 140 से अधिक जवान व अफसर शहादत पा चुके हैं।

सितम्बर के पहले हफ्ते में भी दो जवानों की मौत एलओसी पर स्नाइपर शाट से हुई थी। जबकि इस साल जून के बाद 32 जवानों को सेना एलओसी पर खो चुकी है। दरअसल इन रहस्यमयी गोलीबारी की घटनाओं के पीछे पाक सेना के वे निशानेबाज हैं जो स्नाईपर राइफलों से भारतीय जवानों को निशाना बना रहे हैं।

कई बार फ्लैग मीटिंगों में भारतीय पक्ष द्वारा इस पर आपत्ति जताई जा चुकी है लेकिन हर बार पाक सेना ऐसी किसी गोलीबारी की घटना से इंकार कर चुकी है। नतीजतन रहस्यमयी गोलीबारी, जिसके पीछे भारतीय पक्ष के मुताबिक पक्के तौर पर पाक सेना और उसके वे आतंकी पिट्ठू हैं जो सीमा के उस पार पाक सीमा चौकियों पर शरण लिए हुए हैं, से सेना परेशान हो उठी है।

ऐसी दशा में सेना के पास ऐसी रहस्यमयी गोलीबारी की घटनाओं और घुसपैठ के बढ़ते दबाव से निपटने का एक ही रास्ता बचा है और वह यह है कि एलओसी पर जारी सीजफायर समाप्त हो जाए। एक सेनाधिकारी के बकौलः‘सीजफायर ने पाक सेना को अपनी पोजिशनें मजबूत करने और घुसपैठ को कारगार ढंग से अंजाम देने का मौका दिया है।’

वर्ष 2003 में जब दोनों मुल्कों के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ तो कुछ अरसे तक एलओसी तथा इंटरनेशनल बार्डर पर शांति बनी रही थी पर यह ज्यादा देर तक इसलिए नहीं टिक पाई क्योंकि पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली रहस्यमयी गोलीबारी ने भारतीय जवानों की जानें लेनी आरंभ कर दी थी। 

फिर जब इसके प्रति जानकारियां सामने आईं तो वे चौंकाने वाली थीं कि ऐसी रहस्यमयी गोलीबारी अर्थात स्नाइपर शाटों के पीछे पाक सेना के प्रशिक्षित कमांडों के साथ-साथ वे आतंकी भी थे जिन्हें पाकिस्तानी सेना ऐसी ट्रेनिंग दे रही थी।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानजम्मू कश्मीरआतंकवादीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे