उरी सेक्टर में पाकिस्तान की सेना ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना का अधिकारी शहीद, दो नागरिक घायल

By भाषा | Updated: December 25, 2019 20:30 IST2019-12-25T20:30:37+5:302019-12-25T20:30:37+5:30

इस घटना में सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को पूर्वान्ह्र लगभग साढ़े 11 बजे हाजीपीर क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी की।

Pakistan Army commits ceasefire violation in Uri sector, army officer martyred | उरी सेक्टर में पाकिस्तान की सेना ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना का अधिकारी शहीद, दो नागरिक घायल

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रामपुर सेक्टर के निकट भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

Highlightsपाकिस्तान ने कुछ गोले भी दागे जो नागरिक क्षेत्रों में गिरे जिससे दो नागरिक घायल हो गये। भारतीय सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया।

जम्मू कश्मीर के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

इस घटना में सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को पूर्वान्ह्र लगभग साढ़े 11 बजे हाजीपीर क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी की। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने कुछ गोले भी दागे जो नागरिक क्षेत्रों में गिरे जिससे दो नागरिक घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रामपुर सेक्टर के निकट भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद हो गया। 

Web Title: Pakistan Army commits ceasefire violation in Uri sector, army officer martyred

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे