लाइव न्यूज़ :

पाक ने विदेशी राजनयिकों को LOC का दौरा करवाया, भारतीय अफसर नहीं गए, सेना ने कहा- हमने आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 16:47 IST

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर के तंगधार और केरान सेक्टर में भारतीय सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के छह से 10 सैनिक मारे गए और तीन आतंकवादी शिविर नष्ट किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने तीन आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने का दावा किया है।उन्होंने कहा था कि भारतीय बलों की कार्रवाई में एक अन्य आतंकी शिविर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के साथ लगने वाले सेक्टरों के दौरे पर गए कुछ विदेशी राजनयिकों के साथ भारतीय अधिकारी नहीं गए, वहीं भारतीय सेना ने तीन आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने का दावा किया है।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर के तंगधार और केरान सेक्टर में भारतीय सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के छह से 10 सैनिक मारे गए और तीन आतंकवादी शिविर नष्ट किए गए।

उन्होंने कहा था कि भारतीय बलों की कार्रवाई में एक अन्य आतंकी शिविर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और जवाबी कार्रवाई से नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादी ढांचों को काफी नुकसान पहुंचा. वहीं पाकिस्तानी सेना ने रविवार को कहा था कि भारत अपने दावे को ''साबित'' करने के लिए कथित आतंकी शिविरों तक किसी विदेशी राजनयिक या मीडिया को ले जा सकता है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि इस्लामाबाद में विभिन्न विदेशी दूतावास के राजनयिक जुरा और शाहकोट सेक्टर का दौरा कर रहे हैं। फैसल ने कहा, भारत की तरफ से कोई भी एलओसी के इस दौरे में शामिल नहीं हुआ और न ही उन्होंने कथित 'लांचपैड' को चिह्नित करने वाले कोई संकेत दिए। उन्होंने कहा कि, भारतीय सेना प्रमुख के दावे महज 'दावे' हैं. एलओसी का दौरा कर रहे राजनयिकों के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल भी मौजूद हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनाइमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं