लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः कर्नाटक CM बीएस येदियुरप्पा ने किया वित्तीय पैकेज का ऐलान, कहा- नाई और ड्राइवरों को देंगे 5000 रुपये का मुआवजा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 6, 2020 12:16 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने 3500 बसों और ट्रेनों से लगभग 1 लाख लोगों को उनके घर वापस भेज दिया है। मैंने प्रवासी श्रमिकों से यहां रहने की अपील भी की है क्योंकि निर्माण कार्य अब फिर से शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार (06 मई) को वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही यह पैकेज जारी किया जाएगाा। 

बेंगलुरुः कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म करने के लिए देश को 17 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद कोविड-19 का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार (06 मई) को वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही यह पैकेज जारी किया जाएगाा। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस वित्तीय पैकेज के रूप में 1610 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इस दौरान 2 लाख, 30 हजार, नाइयों और 7 लाख, 75 हजार ड्राइवरों को 5,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने 3500 बसों और ट्रेनों से लगभग 1 लाख लोगों को उनके घर वापस भेज दिया है। मैंने प्रवासी श्रमिकों से यहां रहने की अपील भी की है क्योंकि निर्माण कार्य अब फिर से शुरू हो गया है। आपको बता दें, बीते दिन कर्नाटक में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई और संक्रमितों की संख्या 673 हो गई और 331 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। राज्य में कोविड-19 के 312 मरीजों का उपचार किया जा रहा है जिनमें से 306 मरीजों को अस्पताल के पृथक-वास में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है। छह मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में हैं। उपचार के बाद ठीक हुए दस मरीजों को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हो गई जिनमें से एक महिला 62 वर्ष की थी जो विजयपुरा की रहने वाली थी। महिला पहले से कई बीमारियों से ग्रसित थी और उसे तीन मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरी मौत दावणगेरे की 50 वर्षीय एक महिला की हुई जिसे सांस की बीमारी से भी ग्रसित थी। 

कोविड-19 के नए सामने आए 22 मामलों में से 12 दावणगेरे के और तीन बेंगलुरु शहरी के हैं। इसके अलावा दो बागलकोट और बल्लारी, दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, हावेरी और धारवाड़ जिले से एक-एक मामला सामने आया। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबीएस येदियुरप्पाकर्नाटककोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां