लाइव न्यूज़ :

पी चिदंबरम का आरोप-डबल इंजन की सरकार ने झारखंड का कर्जा दोगुना कर 85 हजार करोड़ रुपये किया

By भाषा | Updated: December 7, 2019 06:05 IST

चिदंबरम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘झारखंड का कर्जा 2014-15 के 43000 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 2018-19 में 85000 करोड़ रुपये हो गया। हर झारखंडी पर वर्ष 2014 की तुलना में आज दोगुना कर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्दे वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि झारखंड की डबल इंजन सरकार ने अपने कुशासन से कर्जा दोगुना कर 85 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रति व्यक्ति आय के मामले में झारखंड आज देश में सबसे फिसड्डी राज्यों में शामिल हो गया है

आईएनएक्स मीडिया घोटाले में 106 दिनों के बाद जमानत पर रिहा हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि झारखंड की डबल इंजन सरकार ने अपने कुशासन से कर्जा दोगुना कर 85 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। चिदंबरम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘झारखंड का कर्जा 2014-15 के 43000 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 2018-19 में 85000 करोड़ रुपये हो गया। हर झारखंडी पर वर्ष 2014 की तुलना में आज दोगुना कर्ज है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रति व्यक्ति आय के मामले में झारखंड आज देश में सबसे फिसड्डी राज्यों में शामिल हो गया है क्योंकि यह राज्य देश में 28 वें स्थान से खिसक कर 30 वें स्थान पर पहुंच गया है।’’ उन्होंने दावा किया कि झारखंड में वास्तव में गरीबी बढ़ी है। हमारा दावा है कि पूरे देश में गरीबी कम हुई है लेकिन झारखंड में गरीबी बढ़ी है। चिदंबरम ने कहा, ‘‘यहां डबल इंजन की सरकार में दोनों इंजन विपरीत दिशा में चल रहे हैं। 44 प्रतिशत उद्योग धंधे रुके पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड चैंबर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष ने अगस्त में बताया कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों में दस हजार औद्योगिक इकाइयां बंद हुई हैं। चिदंबरम ने पूछा, ‘‘राज्य में ऐसी स्थितियों में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे देश में बेरोजगारी की बढ़ी दर के मामले में झारखंड चौथे स्थान पर है। राज्य में 15.1 प्रतिशत बेरोजगारी है जबकि पूरे देश में औसतन 7.9 प्रतिशत बेरोजगारी है।’’ चिदंबरम ने जमानत के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लगायी गयी शर्तों के उल्लंघन के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा, ‘‘उसे (भाजपा को) वह पढ़ना चाहिए जो मैंने कहा है।

मैं यह समझता हूं कि कम से कम आप इतना तो मानेंगे कि हमारे पास इतनी अल्प बुद्धि तो है कि हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन नहीं करेंगे।’’ अपनी बात स्पष्ट करते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘भाजपा को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को पढ़ना चाहिए। भाजपा को हर समय ऐसे मामले में निरक्षरता नहीं दिखानी चाहिए।’’ उनसे पूछा गया था कि अपने घोटाले के मामले में वह सार्वजनिक तौर पर कुछ बोल नहीं सकते हैं क्योंकि यह उन्हें मिली जमानत की शर्तों में शामिल है और भाजपा ने आरोप लगाया है कि आप इस शर्त का उल्लंघन कर रहे हैं। भाषा, इन्दु राजकुमार राजकुमार

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?