लाइव न्यूज़ :

जानें पी चिदंबरम के पास अब क्या विकल्प, तिहाड़ जेल में आज कटेगी पहली रात

By भाषा | Updated: September 5, 2019 22:37 IST

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को पी. चिदंबरम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था और INX media case मामले में आरोपी बनाया था। सीबीआई ने अपनी शिकायत में लिखा था वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त करने के लिए मीडिया समूह को दी गई विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) मंजूरी में अनियमितताएं हुयीं।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम के पास सीबीआई द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में एक नियमित जमानत याचिका दायर करने का विकल्प बचा हुआ है। चिदंबरम को 19 सितंबर तक के लिए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज गया है।

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आईएनक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में अपनी सीबीआई हिरासत की अवधि खत्म होने पर जमानत के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत में जोर नहीं दिया, जिससे उनके पास अब नियमित जमानत का विकल्प रह गया है। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम को विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने 19 सितंबर तक के लिए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया।

सीबीआई हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया गया था। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य(चिदंबरम) के वकील ने दलील दी कि उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजने के बजाय उन्हें आईएनएक्स मीडिया से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हिरासत में लिया जा सकता था।

इस मामले में जांच एजेंसी को 12 सितंबर तक जवाब देने को कहा गया है। हालांकि, इस बीच चिदंबरम के पास सीबीआई द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में एक नियमित जमानत याचिका दायर करने का विकल्प बचा हुआ है।

संपर्क किये जाने पर मामले से जुड़े कुछ वकीलों ने कहा कि शीर्ष न्यायालय के फैसले पर गौर करने के बाद भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। शीर्ष न्यायालय से पूर्व वित्त मंत्री धन शोधन मामले में राहत पाने में नाकाम रहे थे। वकीलों ने कहा कि वे लोग पिछले 15 दिनों में चिदंबरम के सीबीआई की हिरासत में रहने के दौरान भ्रष्टाचार के मामले में की गई जांच का विश्लेषण करेंगे। 

टॅग्स :पी चिदंबरमदिल्लीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईआईएनएक्स मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया