लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 22.5 लाख प्रवासियों में 7512 प्रवासी यात्रा भत्ता पाने के लिये योग्य हैं: कोर्ट में राज्य सरकार

By भाषा | Updated: May 23, 2020 19:32 IST

गुजरात सरकार ने कहा कि 31 मई तक सिर्फ 1.5 लाख प्रवासी कामगार सूरत में बचे रह गये होंगे , जिनमें से 1.15 लाख काम पर लौट चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 22.5 लाख अंतरराज्यीय कामगार गुजरात में रहते हैं। गुजरात सरकार ने कहा कि 1979 का यह अधिनयिम सिर्फ 7,512 कामगारों पर लागू होता है , जिन्होंने अधिनियम के तहत पंजीकरण कराया था।

अहमदाबाद: गुजरात उच्च न्यायालय को राज्य सरकार ने यह बताया है कि राज्य में अंतरराज्यीय प्रवासी कामगार अधिनियम के तहत सिर्फ 7,512 प्रवासियों ने पंजीकरण कराया और वे यात्रा भत्ता के लिये पात्र हैं। सरकार ने एक जनहित याचिका पर अपने लिखित जवाब में न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला और न्यायमूर्ति आई जे वोरा की खंडपीठ को शुक्रवार को यह जानकारी दी कि राज्य के श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 22.5 लाख अंतरराज्यीय कामगार गुजरात में रहते हैं।

इसमें कहा गया है , ‘‘ लेकिन 1979 का यह अधिनयिम सिर्फ 7,512 कामगारों पर लागू होता है , जिन्होंने अधिनियम के तहत पंजीकरण कराया था। ’’ इसमें कहा गया है , ‘‘22.5 लाख प्रवासी कामगारों में से ज्यादातर लोग खुद ही आये थे और अधिनियम की धारा 14 और 15 के तहत उनके लिये यात्रा एवं विस्थापन भत्ता लागू नहीं होता है। ’’

धारा 14 और 15 के तहत ठेकेदारों द्वारा कामगारों को यात्रा एवं विस्थापन भत्ता देने की जरूरत है। अदालत अधिवक्ता आनंद याज्ञनिक की एक जनहित याचिका पर और स्वत : संज्ञान वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सरकार ने कहा कि 22.5 अंतरराज्यीय प्रवासी कामगारों में 11.5 लाख नियोजित हैं और वे सूरत में तथा उसके आसपास के इलाकों में हैं।

सरकार ने कहा कि 31 मई तक सिर्फ 1.5 लाख प्रवासी कामगार सूरत में बचे रह गये होंगे , जिनमें से 1.15 लाख काम पर लौट चुके हैं। गुजरात के अन्य जिलों के करीब 3.94 लाख कामगार भी सूरत में नियोजित थे लेकिन उनमें से ज्यादातर लोग 30,975 बसों से अपने गृह नगर लौट गये।  

टॅग्स :गुजरातहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है