लाइव न्यूज़ :

जरूरतमंद को सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 3, 2019 01:32 IST

अशोक गहलोत गोविंददेव जी मंदिर में ट्रस्ट की ओर से सरकारी संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क गर्म वस्त्र वितरित कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत देववाणी है और राजस्थान में संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान हुए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयास किए हैं।

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा जरूरतमंद व्यक्ति का अधिकार है। राज्य सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने देश में शिक्षा का अधिकार, रोजगार का अधिकार, खाद्य सुरक्षा का अधिकार देकर इस दिशा में कदम बढ़ाया था। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार भी मिले।अशोक गहलोत  गोविंददेव जी मंदिर में ट्रस्ट की ओर से सरकारी संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क गर्म वस्त्र वितरित कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पूरे समाज को मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मंदिर ट्रस्ट सहित अन्य सेवाभावी संस्थाएं सामाजिक सरोकारों से जुडें ऐसे कार्यक्रम बडे स्तर पर आयोजित करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत देववाणी है और राजस्थान में संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान हुए हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री के रूप में मेरे पहले कार्यकाल में हमारी सरकार ने जयपुर में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। वर्तमान में प्रदेश में करीब 2 लाख विद्यार्थी संस्कृत विषय का अध्ययन कर रहे हैं।उन्होंनेे कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने शनिवार की अपनी अहमदाबाद यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के सत्य साईं अस्पताल के साथ राज्य सरकार ने एमओयू किया है। इस अस्पताल में प्रदेश के हृदय में छेद एवं वाल्व की बीमारी से ग्रसित बच्चों को निशुल्क उपचार, आवास एवं भोजन की सुविधा प्राप्त हो रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के किसी बच्चे को इलाज के अभाव में अपनी जान नहीं गंवानी पडे। 

टॅग्स :अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया