लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के कौशल विकास के लिए ओयूपी, लिटरेसी इंडिया ने केन्द्र खोला

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च कोविड-19 लॉकडाउन के प्रभाव से निपटने की कोशिशों के तहत स्थापित एक नए शिक्षा और कौशल विकास केन्द्र का लक्ष्य महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें बेहतर कामगार बनाने का है।

‘लिटरेसी इंडिया’ और ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस’ (ओयूपी) ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को इस केन्द्र की शुरुआत की।

नोएडा के घेजा गांव में स्थित केन्द्र का लक्ष्य महिलाओं का कौशल विकास करके उन्हें वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इन केन्द्रों में कपड़े काटने-सीने, ब्यूटी पार्लर और उससे जुड़ी सेवाएं, सामान्य कंप्यूटर शिक्षा और सामान्य अंग्रेजी बोलना सिखाया जाएगा।

ओयूपी के बयान के अनुसार, डिजिटल उपकरणों या सेवा के अभाव में कोविड-19 के कारण पूरे साल पढ़ाई नहीं कर पाने वाले छात्रों की भी केन्द्र में मदद की जाएगी, विशेष रूप से लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।

बयान के अनुसार, ‘लिटरेसी इंडिया’ और ‘ओयूपी‘ ने इस केन्द्र की स्थापना पर अक्टूबर, 2020 में विचार किया और इसे शुरू किया।

कोविड-19 की पाबंदियों के कारण यह केन्द्र अक्टूबर, 2020 से आंशिक रूप से काम कर रहा था। भविष्य में यह पूरी तरह काम करने लगेगा।

कपड़ों की कटाई और सिलाई सीखने वाली महिलाओं के पहले बैच को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रमाणपत्र दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत