ओरमांझी दुष्कर्म मामला निर्भया कांड से भी बड़ी घटना-बाबूलाल मरांडी

By भाषा | Published: January 6, 2021 02:09 AM2021-01-06T02:09:50+5:302021-01-06T02:09:50+5:30

Ormanjhi misdemeanor case even bigger than Nirbhaya incident- Babulal Marandi | ओरमांझी दुष्कर्म मामला निर्भया कांड से भी बड़ी घटना-बाबूलाल मरांडी

ओरमांझी दुष्कर्म मामला निर्भया कांड से भी बड़ी घटना-बाबूलाल मरांडी

रांची, पांच जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में पूरी तरह अराजकता की स्थिति है और राजधानी रांची के ओरमांझी में पिछले सप्ताह हुई दुष्कर्म की घटना दिल्ली की निर्भया कांड से भी वीभत्स है।

ध्यातव्य है कि रविवार को रांची में ओरमाझी इलाके में एक लगभग बीस वर्षीय लड़की का सिर कटा नंगा शव बरामद किया गया जिसके साथ बलात्कार किये जाने के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रदेश भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने यहां मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि ओरमांझी की बेटी की बलात्कार और हत्या की घटना वीभत्स है और राज्य में पूरी तरह अराजकता की स्थिति हो गयी है। उन्होंने कहा कि अब पानी सर से ऊपर जा चुका है। हेमन्त सरकार राज्य की बेटियों को सुरक्षा देने में पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक वर्ष में 1765 बेटियों की इज्जत तार-तार हुई। प्रत्येक दिन पांच दुष्कर्म व पांच हत्या की घटनाएं घट रही हैं। साहेबगंज, बरहेट से लेकर रामगढ़ व रांची राजधानी की महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।’’

उन्होंने ओरमांझी थाना क्षेत्र की एक दूसरी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक युवती के साथ जब दुष्कर्म हुआ तो थानेदार ने दुष्कर्म की पीड़िता से ही दुष्कर्म के सबूत मांगने का कार्य किया यह किसी लड़की के साथ दोहरे दुष्कर्म के बराबर है। उनका कहना था कि ऐसे थानेदार एवं पुलिस कर्मियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे अन्यथा भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरने को विवश होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ormanjhi misdemeanor case even bigger than Nirbhaya incident- Babulal Marandi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे