लाइव न्यूज़ :

बलिया में ऑक्सीजन न मिलने से मौत के मामले में जांच के आदेश, विपक्ष के नेता का सरकार पर आरोप

By भाषा | Updated: August 8, 2021 14:08 IST

Open in App

बलिया (उप्र) आठ अगस्‍त बलिया जिला प्रशासन ने जिला अस्‍पताल में कथित रूप से ऑक्‍सीजन का प्रबंध न होने से एक व्‍यक्ति की मौत के मामले में जांच के आदेश दिये हैं। इस मामले में विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है और मरीज की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने इस मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को दोषी ठहराया है जबकि भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दोषी चिकित्‍सक के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव के रामजीत यादव की शनिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। यादव के परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि उन्होंने कल शाम यादव को अस्पताल में भर्ती कराया था।

उनका आरोप है कि वह ऑक्सीजन की व्यवस्था को लेकर जिला अस्पताल में दौड़ लगा रहे थे, लेकिन वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था जो रोगी को ऑक्सीजन दे सके जिसके उसकी मौत हो गई।

जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

सूचना विभाग द्वारा शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में परिवार द्वारा अस्पताल की लापरवाही और ऑक्सीजन न मिलने के कारण मौत होने का आरोप लगाने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। उन्होंने बताया है कि जांच रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने इस मामले में रविवार को योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यादव की मौत के लिए योगी सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार लगातार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा कर रही है, जबकि बलिया के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।

उधर, भाजपा के सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दोषी चिकित्सक के विरुद्ध तत्काल हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण किसी रोगी का मौत हो जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस मामले में दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत