लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक विधेयक के विरोध ने ‘छद्म उदारवादियों का पर्दाफाश’ कर दिया: जेटली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2019 12:59 IST

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा कि इस पार्टी ने देश पर लंबे वक्त तक हुकूमत की है और इस दौरान इसने कई ‘‘पर्सनल लॉ’’ में संशोधन किया, ताकि उन्हें बदलती सामाजिक मनोदशा में स्वीकार्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन जब शरीयत की बात की जाती है, तब वे डर जाते हैं।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देजेटली ने एक ब्लॉग में कहा कि 'उदारवादियों' को मौखिक तलाक (तलाक ए बिद्दत) के तहत महिला के साथ हुए भेदभाव और अन्याय का विरोध करना चाहिए था।इस मामले में विधेयक के पक्ष में कोई भी नहीं बोला, जबकि यह विधेयक अन्याय को समाप्त करेगा।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि तीन तलाक विधेयक के विरोध ने ‘छद्म उदारवादियों का पर्दाफाश’ कर दिया है। साथ ही, उन्होंने महिलाओं के लिए न्याय की तुलना में ‘कट्टरपंथी‘ वोट बैंक को ज्यादा प्राथमिकता देने को लेकर कांग्रेस पर भी प्रहार किया।

जेटली ने एक ब्लॉग में कहा कि 'उदारवादियों' को मौखिक तलाक (तलाक ए बिद्दत) के तहत महिला के साथ हुए भेदभाव और अन्याय का विरोध करना चाहिए था। लेकिन इस मामले में विधेयक के पक्ष में कोई भी नहीं बोला, जबकि यह विधेयक अन्याय को समाप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक ने उन सभी का पर्दाफाश कर दिया है जो खुद को उदारवादी समझते हैं। उन लोगों ने कमज़ोर दलीलें दीं, ताकि मुसलमानों के बीच कट्टरपंथियों को खुश रखा जा सके। संसद ने मंगलवार को तीन तलाक विधेयक पारित कर दिया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा कि इस पार्टी ने देश पर लंबे वक्त तक हुकूमत की है और इस दौरान इसने कई ‘‘पर्सनल लॉ’’ में संशोधन किया, ताकि उन्हें बदलती सामाजिक मनोदशा में स्वीकार्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन जब शरीयत की बात की जाती है, तब वे डर जाते हैं।’’ 

टॅग्स :तीन तलाक़अरुण जेटलीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह