लाइव न्यूज़ :

बीपीसीएल के विनिवेश का विरोध, कंपनियों के कर्मचारियों ने कहा- दीर्घकाल में बड़ा नुकसान होगा

By भाषा | Updated: January 7, 2020 20:29 IST

सरकार बीपीसीएल में बहुलांश हिस्सेदारी बेचकर 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने की योजना बना रही है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ट अधिकारी ने कहा कि बिक्री को अगले साल के लिये टाला जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकंफेडरेशन ऑफ महारत्न ऑफिसर्स एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ ऑयल पीएसयू ऑफिसर्स ने अपना विरोध जताया।दोनों संगठनों ने दावा किया कि बीपीसीएल के विनिवेश से सरकार को घाटा होगा।

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के कर्मचारी संगठनों ने भारत पेट्रोलियम कॉरपेारेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के रणनीतिक विनिवेश का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस विनिवेश से सरकार को एक बारगी राजस्व की प्राप्ति तो हो सकती है लेकिन इसका दीर्घकाल में बड़ा नुकसान होगा।

सरकार बीपीसीएल में बहुलांश हिस्सेदारी बेचकर 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने की योजना बना रही है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ट अधिकारी ने कहा कि बिक्री को अगले साल के लिये टाला जा सकता है। कंफेडरेशन ऑफ महारत्न ऑफिसर्स एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ ऑयल पीएसयू ऑफिसर्स ने अपना विरोध जताया।

दोनों संगठनों ने दावा किया कि बीपीसीएल के विनिवेश से सरकार को घाटा होगा। उन्होंने दावा किया कि कंपनी का मूल्यांकन 9.75 लाख करोड़ रुपये है जबकि सरकार को उसकी 53.29 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने से अधिकतम 75 हजार करोड़ रुपये ही मिल पायेंगे।

ओएनजीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी अमित कुमार ने कहा, ‘‘बीपीसीएल लाभ कमाने वाली देश की सबसे दक्ष कंपनी है और पिछले पांच साल से यह सालाना 17 हजार करोड़ रुपये दे रही है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वह बीपीसीएल के विनिवेश के निर्णय पर पुनर्विचार करे। विनिवेश अल्पकाल के लिये प्राप्ति हो सकती है लेकिन इसका लंबे समय में काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।’’

अमित कुमार ने कहा कि सरकार यदि चाहती है तो वह किसी अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी जिसका प्रदर्शन कमजोर है, उसका निजीकरण अथवा विनिवेश कर सकती है। तब यह देखना होगा कि कौन सी निजी क्षेत्र की कंपनी इस तरह के उपक्रम का अधिग्रहण करती है।

बीपीसीएल के अनिल मेधे ने कहा, ऊर्जा क्षेत्र को रणनीतिक तौर पर काफी अहम माना जाता है। इस क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का निजीकरण करना देश की सुरक्षा के लिये खतरा हो सकता है। फेडरेशन आफ आयल पीएसयू आफीसर्स (फोपो) के संयोजक मुकुल कुमार ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों में बीपीसीएल सबसे पेशेवर ढंग से चलने वाली कंपनी है। सरकार के बीपीसीएल के विनिवेश के फैसले को लेकर कर्मचारी आश्चर्यचकित हैं।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां