लाइव न्यूज़ :

विपक्ष, मीडिया नहीं देख पाए ‘मोदी लहर, लेकिन जनता ने देख ली: केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: May 23, 2019 21:26 IST

केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे (मीडिया और विपक्ष) कह रहे थे कि मोदी लहर केवल 2014 में थी। उन्होंने कहा कि (इस बार) कोई मोदी लहर नहीं है लेकिन लोगों ने इसे साबित किया (कि मोदी लहर है)।’’

Open in App

उधमपुर लोकसभा सीट से जीत के करीब नजर आ रहे केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि मीडिया और विपक्ष ‘‘मोदी लहर’’ नहीं देख पाए लेकिन देश की जनता ने इसे साबित कर दिया। सिंह जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के मुकाबले तीन लाख 48 हजार 345 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे (मीडिया और विपक्ष) कह रहे थे कि मोदी लहर केवल 2014 में थी। उन्होंने कहा कि (इस बार) कोई मोदी लहर नहीं है लेकिन लोगों ने इसे साबित किया (कि मोदी लहर है)।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह इस क्षेत्र की जनता की जीत है। हमारे मीडिया के मित्रों के विश्लेषण के बावजूद, मेरे मतदाताओं ने समझदारी से काम लिया। मुझे वोट देने वाली मेरी जनता को मैं प्रणाम करता हूं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि जनता ने क्षेत्र में कराये गये ‘‘बड़े विकास कार्यों’’ के लिए उन्हें वोट दिया। उन्होंने कहा कि न तो मीडिया और ना ही विपक्ष यह देख सका लेकिन जनता ने यह देख लिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है