लाइव न्यूज़ :

विपक्ष की मंशा है कि किसान बिचौलियों के हाथों में रहे : सिद्धार्थ नाथ सिंह

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:19 IST

Open in App

प्रयागराज, छह जनवरी उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को भगवतपुर में किसान मेले में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान को किसान रहने दो, जाति और धर्म के नाम पर मत बांटो। किसान की उन्नति ही देश की प्रगति है।

किसान मेले को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मंडी में लगने वाला शुल्क ढाई प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है जिससे किसानों को फायदा होगा। अभी तक किसान मंडी के अंदर नहीं जा पाता था और अपनी फसल बिचौलियों के हाथों बेचने के लिए मजबूर था।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में लोग व्यापार के लिए ऑनलाइन खरीद-बिक्री कर सकते हैं, तो किसान क्यों नहीं ऑनलाइन खरीद- बिक्री कर सकता। विपक्ष की मंशा है कि किसान बिचौलियों के हाथों में रहे। स्वामीनाथन कमेटी कांग्रेस ने ही गठित की थी, लेकिन आठ साल तक किसानों के हितों को दबा कर रखा गया, जिससे किसान को उसकी उपज का सही लाभ न मिल सके।

इस मौके पर अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल