लाइव न्यूज़ :

ताजमहल में 22 बंद दरवाजों का रहस्य क्या है? हाई कोर्ट पहुंचा मामला, हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति की मौजूदगी के दावों की जांच की मांग

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2022 14:45 IST

ताजमहल की जगह पर पूर्व में शिव मंदिर होने के दावे की जांच के लिए एक याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर की गई है। इसमें 22 बंद दरवाजों की जांच करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देताजमहल में 22 बंद दरवाजों की जांच करने का निर्देश देने की मांग, हाई कोर्ट में याचिका।याचिका में ताजमहल की जगह पूर्व में पुराना शिव मंदिर होने के दावों का भी जिक्र किया गया है।

लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में एक याचिका दायर कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ताजमहल में 22 बंद दरवाजों की जांच करने का निर्देश देने की मांग की गई है। ये याचिका हिंदू देवताओं की मूर्तियों की उपस्थिति का पता लगाने के लिए की गई है। याचिका में एएसआई द्वारा एक फैक्ट फाइंडिंग कमिटी के गठन और एक रिपोर्ट प्रस्तुत कराने की मांग की गई है। 

याचिका में कहा गया है कि हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को बंद दरवाजों के पीछे बंद कर रखा गया है। याचिका में कुछ इतिहासकारों और कुछ हिंदू समूहों द्वारा ताजमहल वाले स्थान पर पुराने शिव मंदिर होने के दावों का भी हवाला दिया गया है।

याचिका में कहा गया है, 'कुछ हिंदू समूह और प्रतिष्ठित संत इस जगह पर पुराने शिव मंदिर होने की बात कहते हैं और कई इतिहासकारों और तथ्य इस दावे का समर्थन करते हैं। हालांकि कई इतिहासकार इसे मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा निर्मित ताजमहल के रूप में मानते हैं। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि ये ताजमहल नहीं तेजो महालया रहा है और ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

इसमें आगे कहा गया है, 'चार मंजिला इमारत के ऊपरी और निचले हिस्से (लगभग 22 कमरे) में स्थित कुछ कमरे स्थायी रूप से बंद हैं और पीएन ओक जैसे इतिहासकार सहित करोड़ों हिंदू उपासकों मानते हैं कि उन कमरों में भगवान शिव के मंदिर मौजूद हैं।'

ताजमहल में बंद दरवाजों के पीछे की वजह के संबंध में एएसआई को दायर एक आरटीआई का हवाला देते हुए याचिका में कहा गया है, 'भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, आगरा की ओर से जवाब में कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से वे दरवाजें बंद हैं।'

टॅग्स :ताज महलArchaeological Survey of Indiaउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारआगराagra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी