लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल में अब सिर्फ कोविड-19 के मरीजों का होगा इलाज, 4 अप्रैल से बंद रहेंगी ओपीडी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2020 15:58 IST

कोरोना को हराने के लिए दिल्ली लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल और जीबी पंत अस्पताल में भी ओपीडी बंद करने का फैसला लिया गया है।

Open in App

कोरोना को हराने के लिए दिल्ली लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) और जीबी पंत अस्पताल में भी ओपीडी बंद करने का फैसला लिया गया है। 4 अप्रैल से इन दोनों अस्पतालों की ओपीडी बंद रहेंगी, हालांकि यहां आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार ये दोनों अस्पताल उन पांच केन्द्रों में शामिल हैं, जहां कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गुरुवार को की गई बैठक में यह फैसला किया गया। आदेश में कहा गया कि एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल में चार अप्रैल से ओपीडी बंद रखने का फैसला किया गया है। यह आदेश चार अप्रैल से लागू होगा।

इससे पहले एम्स, सफदरजंग सहित कई बड़े अस्पतालों में ओपीडी और रूटीन सर्जरी को बंद कर कोरोना से निपटने के लिए तैयार किया गया था।

बता दें कि दिल्ली में पिछले दो दिनों में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 293 पहुंच चुकी है, जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 2300 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 56 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया