Watch: 'सिर्फ नामर्द लोग ही केंद्रीय एजेंसियों को आगे कर लड़ते हैं', आदित्य ठाकरे ने केंद्र पर साधा निशाना
By रुस्तम राणा | Published: June 22, 2023 06:49 PM2023-06-22T18:49:45+5:302023-06-22T18:49:45+5:30
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, देश में जो लोग सत्ता के खिलाफ लड़ रहे उनपर छापे पड़ रहे हैं। यह डर सरकार के मन में बैठा है जो अच्छी बात है।
मुंबई: शिवसेना नेता (यूबीटी) आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर केंद्र पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने मीडिया के सामने यह कहा कि सिर्फ नामर्द लोग की केंद्रीय एजेंसियों को आगे कर लड़ाई लड़ते हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, देश में जो लोग सत्ता के खिलाफ लड़ रहे उनपर छापे पड़ रहे हैं। यह डर सरकार के मन में बैठा है जो अच्छी बात है।
उन्होंने अपनी इसी बात को आगे जोड़ते हुए कहा कि सिर्फ नामर्द लोग ही केंद्रीय एजेंसियों को आगे कर लड़ते हैं, सिर्फ मर्द और महिलाएं मैदान में आकर लड़ते हैं... पटना में कल विपक्ष की बैठक नहीं बल्कि देशभक्त लोगों की बैठक है... मैं भी उस बैठक में जरूर जाऊंगा।
#WATCH देश में जो लोग सत्ता के ख़िलाफ़ लड़ रहे उनपर छापे पड़ रहे हैं। यह डर सरकार के मन में बैठा है जो अच्छी बात है। सिर्फ नामर्द लोग ही केंद्रीय एजेंसियों को आगे कर लड़ते हैं, सिर्फ मर्द और महिलाएं मैदान में आकर लड़ते हैं... पटना में कल विपक्ष की बैठक नहीं बल्कि देशभक्त लोगों की… pic.twitter.com/U9M7R30pFJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2023