लाइव न्यूज़ :

देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर 61 फीसदी भारतीय राहुल गांधी पर नहीं करते भरोसा, जानें सर्वे में कांग्रेस नेता के लिए और क्या-क्या हैं दावे

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 24, 2020 09:01 IST

भारत-चीन सीमा विवाद: पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान के शहीद होने के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में सिर्फ 39 प्रतिशत भारतीय ही राहुल गांधी पर भरोसा करते हैं।सर्वे के मुताबिक, राहुल गांधी पर 90 प्रतिशत ईसाई और 71 फीसदी सिख भरोसा नहीं करते हैं। विपक्षी दलों के मुकाबले राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर सर्वे में शामिल 73.6 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों लगातार देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर दिख रहे हैं। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई बार ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच आईएएनएस सीवोटर स्नैप का सर्वे सामने आया है, जिसके देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर 61 फीसदी भारतीय राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते हैं। सर्वे में कहा गया है कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो सिर्फ 39 प्रतिशत भारतीय ही राहुल गांधी पर विश्वास करते हैं। 

39 प्रतिशत भारतीय जो राष्ट्रीय सुरक्षा की बात पर राहुल गांधी पर भरोसा करते हैं, उनमें से भी सिर्फ 14.4 फीसदी भारतीय ऐसे हैं जो काफी हद तक राहुल गांधी पर विश्वास करते हैं। वहीं 24.3 फीसदी उनपर कुछ हद तक ही भरोसा करते हैं। 

सर्वे में कहा गया है कि 16 फीसदी पुरुष और 12 प्रतिशत महिलाओं राहुल गांधी पर बहुत हद तक विश्वास करते हैं। वहीं  26 प्रतिशत पुरुष और 22.6 प्रतिशत महिला कुछ हद तक ही राहुल गांधी पर भरोसा करते हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (किसी रैली के मंच की पुरानी तस्वीर)

मुस्लिम समुदाय के लोग करते हैं राहुल गांधी पर सबसे ज्यादा भरोसा: सर्वे में दावा 

सर्वे में दावा किया गया है कि राहुल गांधी पर सबसे ज्यादा भरोसा मुस्लिम समुदाय करता है। मुस्लिम समुदाय के 43.9 फीसदी लोग राहुल गांधी पर बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं। जबकि 39.3 फीसदी कुछ हद तक ही विश्वास करते हैं। सिर्फ 16 फीसदी मुस्लिम समुदाय के लोग राहुल गांधी पर विश्वास नहीं करते हैं।  69 प्रतिशत उच्च जाति के हिंदू और 71 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लोग राहुल गांधी पर विश्वास नहीं करते हैं।  सर्वे के मुताबिक, राहुल गांधी पर 90 प्रतिशत ईसाई और 71 फीसदी सिख भरोसा नहीं करते हैं। 

शिक्षा के स्तर पर बात की जाए तो उच्च शिक्षा प्राप्त लोगों में से 67.2 प्रतिशत लोग राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते हैं। उच्च आय वर्ग के 72 प्रतिशत लोग भी राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

सर्वे में 73.6 प्रतिशत लोगों ने विपक्षी दलों के मुकाबले पीएम मोदी में दिखाया भरोसा

सर्वे के मुताबिक, 73.6 प्रतिशत लोगों ने विपक्षी दलों के मुकाबले राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। सिर्फ 16.7 फीसदी लोगों ने ही विपक्ष पर भरोसा दिखाया है। 

9.6 फीसदी लोगों का कहना था कि चीन के साथ सीमा तनाव के मसले को उपयुक्त तरीके से निपटाने में पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और विपक्ष दोनों ही सक्षम नहीं हैं। 

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 15 जून की रात भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है। गलवान में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत की तरफ चीन द्वारा निगरानी चौकी बनाए जाने का विरोध करने पर चीनी सैनिकों ने पत्थरों, कील लगे डंडों, लोहे की छड़ों आदि से भारतीय सैनिकों पर हमला किया था। जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए, जिसमें एक कर्नल भी शामिल थे। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं