लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में केवल 3-4 मंत्री ही करते हैं धूम्रपान, PM ने दी थी सख्त हिदायत, एक मंत्री ने लत छोड़ने के लिए मांगा था समय

By संतोष ठाकुर | Updated: September 19, 2019 09:15 IST

नरेंद्र मोदी सरकार में केवल 3-4 मंत्री ही धूम्रपान करते हैं और वह भी सार्वजनिक तौर पर नहीं.

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को धूम्रपान से दूर रहकर जनता को संदेश देने की हिदायत दी थी.एक मंत्री ने अपनी लत छोड़ने के लिए 3 से 5 महीने का वक्त मांगा था.

ई-सिगरेट पर बैन के फैसले के बाद परंपरागत सिगरेट को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. चर्चा हो रही है कि संभवत: परंपरागत सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के दबाव के कारण सरकार ने इस पर बैन लगाने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया.

इस बीच, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की दलील है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिगरेट पीने वाला शायद ही कोई मंत्री है.

वहीं, सूत्रों का कहना है कि नरेंद्र मोदी सरकार में केवल 3-4 मंत्री ही धूम्रपान करते हैं और वह भी सार्वजनिक तौर पर नहीं.

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि 2014 में सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को धूम्रपान से दूर रहकर जनता को संदेश देने की हिदायत दी थी. इसके तत्काल बाद दो मंत्रियों ने धूम्रपान को छोड़ने का निर्णय किया था.

हालांकि, एक मंत्री ने अपनी लत छोड़ने के लिए 3 से 5 महीने का वक्त मांगा था. उसके बाद से नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल होने के लिए यह एक अघोषित नियम बन गया.

प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक जीवन में आदर्श के हिमायती हैं और सभी मंत्री उनके विचारों का सम्मान करते हैं. यही वजह है कि इस सरकार में केवल 3-4 मंत्री ही ऐसे हैं जो कभी-कभार बंद कमरों में धूम्रपान करते हैं.

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल