लाइव न्यूज़ :

समूचे देश को प्याज ने रूलाया, राजस्थान और कर्नाटक प्याज के दाम को करेंगे नियंत्रित

By एसके गुप्ता | Updated: November 6, 2019 08:47 IST

महाराष्ट्र के लासलगांव स्थित सबसे बड़ी प्याज मंडी में प्याज का दाम 55 रु. किलो पार कर गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे देश में बेमौसम बारिश के कारण महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में प्याज की पैदावार कम हुई है. राजस्थान और कर्नाटक सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि प्याज की नई फसल जल्द ही वह मंडियों को भेजेगा.

समूचे देश में प्याज के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने राजस्थान और कर्नाटक से प्याज आवक करने का निर्णय किया है. देश में प्याज के दाम आसमान छूने लगे हैं. केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने प्याज और टमाटर के दामों को लेकर बैठक की है. इसमें प्याज की आवक राजस्थान और कर्नाटक से देश की मंडियों में पहुंचाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है. ये टीमें बुधवार को रवाना होंगी. जहां से अगले 10 दिनों में प्याज की आवक आने से देश की मंडियों में प्याज के दाम नियंत्रित हो सकेंगे.

केंद्रीय उपभोक्ता सचिव अविनाश श्रीवास्तव ने 'लोकमत' को बताया कि उन्होंने विदेश मंत्रालय के सचिव से कहा है कि देश में बेमौसम बारिश के कारण महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में प्याज की पैदावार कम हुई है. जिससे प्याज की आवक मंडियों में कम आ रही है. ऐसे में वह टर्की, इजिप्त, ईरान के राजदूतों को पत्र लिखें और इन देशों से भारत के व्यापारियों को प्याज आयात करने में सहयोग करें.

बैठक में यह भी बताया गया कि 12 नवंबर तक दिल्ली में 2500 मैट्रिक टन प्याज मिस्त्र और नीदरलैंड से पहुंच जाएगी. राजस्थान और कर्नाटक सरकार ने भी भरोसा दिलाया है कि प्याज की नई फसल जल्द ही वह मंडियों को भेजेगा. इससे प्याज के दाम नियंत्रित होंगे.

मदर डेयरी में मिलेगा 48 किलो टमाटर

उपभोक्ता सचिव अविनाश कुमार ने बैठक में मदर डेयरी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह टमाटर की कीमतें नियंत्रित करने के लिए 48 रु. किलो की दर से टमाटर की बिक्री कल शुरू करे. दरअसल बाढ़ के कारण राज्यों में टमाटर की फसल को भी क्षति हुई है. जिससे मंडियों में टमाटर की आवक में कमी आई है.

टॅग्स :बिज़नेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया