लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कांग्रेस एमएलए जीतू पटवारी ने विधायक के रूप में मिलने वाली सरकारी सुविधा त्यागी, बताई ये वजह

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 26, 2022 21:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक ने बुजुर्गों के लिए रेल टिकट में छूट की सुविधा को बहाल करने की मांग कीजीतू पटवारी ने विधायक के नाते मिलने वाली निःशुल्क रेल यात्रा की सुविधा छोड़ीउन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र लिखकर दी इसकी सूचना

इंदौर: पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने विधायक के नाते मिलने वाली निःशुल्क रेल यात्रा की सुविधा को छोड़ दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी। साथ ही सांसद, विधायक और पूर्व जनप्रतिनिधियों को दी जा रही निःशुल्क यात्रा की सुविधा पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ नागरिकों को पहले की तरह रेल टिकट में छूट की सुविधा को बहाल करने की मांग की।

मध्य प्रदेश में विधायकों को राज्य के भीतर और बाहर अकेले प्रथम श्रेणी वातानुकूलित में यात्रा की सुविधा है। एक साथी के साथ प्रथम श्रेणी या वातानुकूलित शयनयान द्वारा यात्रा, किसी भी रेल से राज्य के भीतर और राज्य के बाहर प्रति वित्तीय वर्ष में दस हजार किलोमीटर तक की यात्रा के लिए नि:शुल्क कूपन दिए जाएंगे। 

विधानसभा के सत्र या समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अपने निवास स्थान से विमान से बैठक स्थल तक पहुंचने के लिए वायुयान से यात्रा करता है तो किराए की प्रतिपूर्ति, राज्य के भीतर 34 बार वायुयान से यात्रा के किराए की प्रतिपूर्ति की जाती है।

पटवारी ने कहा कि कोरोनाकाल के पहले तक 58 साल से ऊपर की महिला को रेल टिकट में 50 और 60 साल से अधिक के पुरुष को 40 प्रतिशत की छूट मिलती थी। कोरोनाकाल में इसे बंद किया गया और अब इस प्रतिबंध को आगे के लिए भी लागू कर दिया गया है। इसका आधार रेलवे को हो रहे घाटे को बताया जा रहा है, पर जनप्रतिनिधियों को रेल यात्रा पर दी जा रही छूट जारी है।

उन्‍होंने कहा कि वर्तमान सांसद को पत्नी या पति के साथ प्रथम श्रेणी वातानुकूलित में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा है। पूर्व सांसद को भी यही सुविधा मिलती है और पत्नी या पति के साथ द्वितीय श्रेणी की सुविधा प्राप्त है। कोरोनाकाल में भी यह बंद नहीं हुई।

सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले पांच साल में सांसद और पूर्व सांसदों की रेल यात्राओं पर सरकार ने 62 करोड़ रुपये व्यय किए। इसी तरह विधायकों को सुविधा दी जा रही है। जबकि, इन्हें वेतन-भत्तों के साथ पेंशन की सुविधा प्राप्त है। 

उन्होंने कहा, वरिष्ठ नागरिकों को मिल रही सुविधा को बंद करना न्याय संगत नहीं है। इसलिए मैं विधायक के नाते मुझे मिल रही नि:शुल्क यात्राओं की सुविधाओं को छोड़ रहा हूं। उन्होंने सरकार से वरिष्ठ नागरिकों को पहले की तरह दी जा रही रेल टिकट पर छूट को बहाल करने की मांग की। 

टॅग्स :कांग्रेसMLAइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव