लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः एक साल पूरा, कोरोना कहर के बीच कश्मीर घाटी में प्रतिबंध बरकरार

By भाषा | Updated: August 5, 2020 14:49 IST

कोरोना कहर के बीच कश्मीर घाटी में प्रतिबंध बरकरार रहा। साथ ही अनुच्छेद 370 की ज्यादातर धाराओं को निरस्त हुए एक साल पूरा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना कहर के बीच घाटी में लगे कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध बरकरार रहा।अनुच्छेद 370 के खात्मे का एक साल पूरा हो चुका है।

श्रीनगर:कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए घाटी में लगे कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध कश्मीर में बुधवार को जारी रहे जबकि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 की ज्यादातर धाराओं को निरस्त हुए एक साल पूरा हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि शांति भंग करने के अलगाववादियों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मी घाटी, खास तौर पर श्रीनगर में, बड़ी संख्या में तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह होते ही लाउड स्पीकर से लैस पुलिस वाहन विभिन्न इलाकों में गए और घोषणा की कि कोविड-19 महामारी को नियंत्रण में करने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

पुलिस ने कहा, ‘‘ तीन से ज्यादा लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है और लोगों से कानून का उल्लंघन नहीं करने और घरों में ही रहने का आग्रह है।’’ अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर समेत घाटी के सैंकड़ों स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं ताकि अनिवार्य सेवाओं और आपात सेवा की गतिविधियों को नियमित किया जा सके। वहीं अवरोधक वाले कंटीले तार मार्ग के कुछ हिस्सों को बंद करने के लिए लगाए गए हैं। 

श्रीनगर में अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि अलगाववादियों और पाकिस्तान समर्थक समूहों द्वारा पांच अगस्त को काला दिवस मनाए जाने की योजना और इससे जीवन और संपत्ति को खतरा होने की गुप्त सूचना के बाद श्रीगर में कर्फ्यू की घोषणा की गई। हालांकि कर्फ्यू वाले आदेश को मंगलवार शाम वापस ले लिया गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कर्फ्यू वापस लेने का फैसला मंगलवार दिन में स्थिति शांतिपूर्ण रहने के बाद लिया गया। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया