लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक किशोर की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:19 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 29 जून पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार छोटे ट्रक की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई और दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

गजरौला थाना प्रभारी मदन चतुर्वेदी ने पत्रकारों को बताया कि सुबह लगभग सात बजे पूरनपुर से आ रहे वाहन ने तीन किशोरों को टक्कर मार दी, जिससे एक किशोर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार, गजरौला थाना क्षेत्र का रहने वाला उमाशंकर अपने दोस्त विनय और अरुण के साथ राजमार्ग के किनारे टहलने निकला था। इस दौरान छोटे ट्रक ने तीनों किशोरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उमाशंकर (17) की मौके पर ही मौत हो गई। अरुण और विनय गंभीर रूप से घायल हो गए।

गजरौला पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि चालक को झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल